चीनी मिलेगी महंगी- राशन डिपुओं में सस्ता हुआ सरसों का तेल

by
एएम नाथ। शिमला :   हिमाचल प्रदेश में सस्ते राशन के उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश सरकार ने उपभोक्ताओं को उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से सस्ती दरों पर सरसों का तेल उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया है। अब राशन डिपुओं में उपभोक्ताओं को 110 रुपए प्रति लीटर सरसों का तेल मिलेगा। सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के करीब 19 लाख राशन कार्ड धारकों को बड़ी राहत मिलेगी। प्रदेश की पांच हजार उचित मूल्य की दुकानों पर फरवरी से चार रुपये प्रति लीटर सस्ता सरसों का तेल बिकना शुरू हो जाएगा।
पंजाब और अन्य राज्यों में सरसों की नई फसल आने से तेल की कीमतों में कमी आई है। फरवरी से चार रुपये प्रति लीटर सस्ता सरसों का तेल प्रदेश की पांच हजार उचित मूल्य की दुकानों पर बिकना शुरू हो जाएगा। 17 लाख राशनकार्ड धारकों के माध्यम से राज्य के उपभोक्ताओं को यह सुविधा मिलने जा रही है। फरवरी से हमीरपुर जिले के साढ़े पांच लाख ग्राहकों को भी यह सुविधा मिलेगी। जिले में लगभग 1.48 लाख लोग राशन कार्ड रखते हैं। राशनकार्ड धारकों को इस सुविधा को जिले की 308 उचित मूल्य की दुकानों पर उपलब्ध कराया जाएगा।
चीनी हुई महंगी……
वहीं, चीनी की कीमत में दो रुपये प्रति किलो इजाफा किया है। चीनी के दामों में इजाफा एपीएल राशन कार्डधारकों के लिए किया गया है। एपीएल करदाता उपभोक्ताओं को पूर्व में 43 रुपये प्रति किलो के हिसाब से चीनी दी जा रही थी, अब 45 रुपये प्रति किलो के हिसाब से दी जाएगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सीबीआई ने पंजाब के 10 अफसरों को दिल्ली किया तलब : दिल्ली में शराब घोटाले के मामले की जांच की आंच अब पंजाब के अफसरों पर

चंडीगढ़ : दिल्ली में शराब घोटाले के मामले की चल रही जांच की आंच अब पंजाब के 10 अफसरों तक पहुंच गई है। इस घोटाले में सीबीआई ने कार्रवाई की गति को तेज करते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कब्ड्डी में न्यू ज्ञान धाम व वालीबाल में सैनिक स्कूल बारियां विजेता रहा

बी बी एन, 13 फरवरी (तारा) : राज लक्ष्मी संविद् गुरुकुलम् सैनिक स्कूल-बारियां में विशेष एंटी-चिट्टा अभियान के अंतर्गत इंटर स्कूल स्पोर्ट्स मीट का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के तहत कबड्डी एवं वॉलीबॉल...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सौ एकड़ में अवैध माईनिंग की जांच के लिए पहुंची टीम ने बीडियोग्राफी की लेकिन पांच दिन बाद भी कोई कारवाई नहीं : टीम को लीड करने वाले एसई राजन ढीगरां ने कहा रिर्पोट भेज दी हैड आफिस 

 दोनों जिलों के माईनिंग विभाग के अधिकारी आर नोटिस भेज कर फर्ज की इतिश्रि करते दिख रहे तो वन विभाग के डीएफओ माईनिंग विभाग पर डाल रहे जिम्मेदारी गढ़शंकर। गढ़शंकर बलाचौर सीमा पर करीव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विशेष बच्चों ने डीसी जतिन लाल को दी ‘हैपी न्यू ईयर’ की शुभकामनाएं

रोहित जसवाल। ऊना, 1 जनवरी। साल 2025 के शुभागमन पर विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के स्कूल ‘आश्रय’ के विद्यार्थियों ने उपायुक्त जतिन लाल के कार्यालय में पहुंचकर उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर...
Translate »
error: Content is protected !!