चुनाव का पर्व देश का गर्व “स्वीप का लक्ष्य शत् प्रतिशत मतदान : रावमा विद्यालय पूलन में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

by
एएम नाथ। भरमौर, 23 अप्रैल :   भरमौर  विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षण एवं निर्वाचक सहभागिता  (स्वीप) कार्यक्रम के तहत  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पूलन  में  अध्यापकों द्वारा “चुनाव का पर्व देश का गर्व “स्वीप का लक्ष्य शत प्रतिशत मतदान के प्रति प्रोत्साहन को लेकर कार्यक्रम का आयोजन  किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को मतदान के महत्व बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई । विद्यार्थियों को अपने माता-पिता तथा अन्य लोगों को मतदान में बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए  प्रेरित करने का आह्वान किया गया। बच्चों ने मतदान के महत्व को उत्साह से समझा तथा मतदान के प्रति अपने विचार भी सांझा किए। इस दौरान विद्यार्थियों को मतदान पाठशाला के माध्यम से चुनावी प्रक्रिया संवधी विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में प्रिंसिपल राजेश भोगल, बीएलओ मेघ सिंह ,प्रवक्ता पवन कुमार और सभी अध्यापक गण सहित स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय महाविद्यालय सलूणी में एड्स जागरूकता के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित

एएम नाथ। सलूणी (चम्बा) :  राजकीय महाविद्यालय सलूणी में बुधवार को रेड रिबन क्लब तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ब्लॉक किहार के संयुक्त तत्वावधान में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए व्यक्ति को 24 घंटे के भीतर निकटतम मैजिस्ट्रैट के समक्ष प्रस्तुत करना होता : संदीप सिंह सिहाग

ऊना: 11 सितंबर – हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, शिमला के निर्देशानुसार आज एडीआर भवन, ऊना के सभागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊना के सौजन्य से जांच अधिकारियों एवं यातायात पुलिस के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

400 बैंक खाते फ्रीज, अवैध लेनदेन के मामले में : जांच के दायरे में आए खाताधारक, शातिर कमीशन का देते थे लालच

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल के करीब 400 खातों में देश के विभिन्न राज्यों से करोड़ों रुपये की ठगी का पैसा आया है। फिलहाल, खातों को पुलिस ने फ्रीज करवा दिया है। खाते घर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

4 दिन भारी वर्षा का हिमाचल में अलर्ट : 231 सड़कें ठप, अब तक 116 की मौत

एएम नाथ । शिमला : मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इससे राज्य में फिर से जनजीवन पर संकट गहराने की आशंका है। मौसम विभाग...
Translate »
error: Content is protected !!