चुनाव के दौरान शानदार सेवाएं निभाने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को किया सम्मानित

by

होशियारपुर : विधान सभा चुनाव-2022 के दौरान विधान सभा क्षेत्र-41 उड़मुड़ में चुनाव प्रक्रिया में शानदार भूमिका निभाने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों की सेवाओं के लिए रिटर्निंग अधिकारी-कम- अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(विकास) श्री दरबारा सिंह की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि इनकी ओर से स्वतंत्र, निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव को यकीनी बनाने में अहम योगदान डाला गया।
अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने इन अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र सौंपते हुए उनकी ओर से पूरी जिम्मेदारी, तनदेही व समर्पण भावना से निभाई ड्यूटी के चलते चुनाव विधान सभा क्षेत्र में पूरी चुनाव प्रक्रिया स्वतंत्र, निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से संपन्न की जा सकी।  उन्होंने कहा कि हमारी पूरी टीम बधाई की पात्र है, जिसने इस विशाल प्रक्रिया को निर्विघ्न व सुचारु ढंग से मुकम्मल करने में प्रशंसनीय योगदान दिया। उन्होंने टीम सदस्यों को भविष्य में भी अपनी पेशेवर जिम्मेदारियां इसी जोश व लगन से निभाने के लिए उत्साहित किया।
इस मौके पर श्री महेश कुमार, श्री मंजीत सिंह, श्री अजय कुमार, श्री चंद्र शेखर, श्री हरप्रीत सिंह, श्री रमन कुमार, श्री भूषण कुमार शर्मा, श्री हरप्रीत सिंह आदि भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Complete ban on sale of

District Magistrate issued orders to maintain fairness of the election process Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha /July 26 : By-elections are being held on 27 July 2025 on the vacant seats of Sarpanches and Panches in the...
article-image
पंजाब

नशा तस्कर की 2.49 करोड़ की संपत्ति जब्त.. 40 किलो हेरोइन के साथ हुआ था गिरफ्तार

बठिंडा। 40 किलो हेरोइन सहित पकड़े गए नशा तस्कर की 2 करोड़ 49 लाख रुपए की संपत्ति को सोमवार को पुलिस द्वारा फ्रीज किया गया है। उल्लेखनीय है कि मलोट के रहने वाले तस्कर...
article-image
पंजाब

MP Dr. Raj Kumar Chabbewal

Instructs Officials to Restore Connectivity Between Village and City Without Delay Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/July 06 :  Following heavy rainfall on Sunday morning, the main road connecting village Bassi Gulam Hussain to Hoshiarpur city...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

गुजरात विधानसभा चुनाव : झगड़िया सीट पर चुनावी मैदान में बाप-बेटा आमने सामने

झगड़िया। गुजरात में विधानसभा चुनाव नजदीक आ गए हैं। हालांकि पार्टियों की ओर से प्रत्याशियों की सूची भी जारी कर दी गई है तथा नामांकन भी शुरू हो गए हैं। लेकिन एक सीट ऐसी...
Translate »
error: Content is protected !!