चुनाव के शोर में स्थानीय मुद्दे खत्म

by

बीबीएन, 20 मई  : क्षेत्र में पंचायत चुनावों के चलते स्थानीय कई मुद्दे धुंधले पड़ गए है। जिस प्रकार मौसम में गर्मी जोर पकड़ती जा रही है उसी प्रकार चुनाव का शोर भी बढ़ता जा रहा है।अब स्थानीय मुद्दे भूल गए है एक दूसरे को चुनाव में जिताने के लिए गोटियां फिट करने में लगे है। क्षेत्र का सबसे बड़ा अवैध खनन का मुद्दा भी थम सा गया है। असल मे प्रशासन और पुलिस चुनावो के चलते व्यस्त होने के कारण खनन माफिया ने दिन रात एक कर दिया है। यही नही यह खनन माफिया अपने और धंधे को चमकाने के लिए चुनावो में भी कई पंचायतों में उतरे है। चुनाव जीतने के लिए पानी की तरह पैसा बरसा रहे है ताकि प्रधान बनकर क्षेत्र में जो थोड़ी बहुत भूमि बची है उसे निशाना बनाया जा सके। यह माफिया इतना प्रभावशाली है कि इनके सामने लोग बोलते नही है। इसी तरह नशे का कारोबार करने वाले भी दिन प्रतिदिन फलते फूलते जा रहे है। जबकि चुनावो में शराब तो आम बात है लेकिन वोटर को रिझाने को लिए अन्य कई प्रकार के नशे भी प्रयोग मे लाये जा रहे है जो जैसा नशा करता है उसे वही दिया जाता है। इसके अलावा सड़के, पेयजल, स्कूलों में रिक्त पद, स्वास्थ्य सेवाएं सब मुद्दे धुंधले पड गए है। जिला सोलन का बी.बी.एन. क्षेत्र जहां पर सबसे महंगा चुनाव होता है। दून हल्के में दो तीन पंचायते ऐसी है जहां पर एक प्रत्याशी 50 लाख भी पार कर देता है। जिला परिषद के लिए तो कहने ही क्या। इनमें तो चुनाव प्रचार बहुत महंगा होता है।चुनावो में इस बार प्रत्याशियों की बाढ़ सी आई है छोटी छोटी पंचायतों में प्रधान पद के लिए चार से छह तक उमीदवार भाग्य आजमा रहे है। काफी अर्से बाद गर्मियों के मौसम में यह चुनाव हो रहा है 42 डिग्री से अधिक तामपान में प्रत्याशी सारा दिन तपती धूप में वोट मांगने से पीछे नही हट रहे। औधोगिक क्षेत्र होने के चलते यहां पर प्रधान की अपनी ही एक अलग पहचान है। उधोगो से कबाड़, लेबर और अन्य कार्यो को करने के लिए प्रधान का अलग रुतबा होता है।जैसे जैसे चुनाव की तिथियां नजदीक आ रही है चुनाव उतना ही रोचक होता जा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर पुलिस ने एक अंतर-राज्यीय/विदेशी नशीले पदार्थों और गैर-कानूनी हथियारों के मॉड्यूल का किया पर्दाफाश : पकड़े गए चारों आरोपियों से 9.925 किलोग्राम हेरोइन, 2 विदेशी पिस्तौल सहित 5 मैगज़ीन और 20 ज़िंदा कारतूस बरामद

गढ़शंकर : गढ़शंकर पुलिस ने एक अंतर-राज्यीय/विदेशी नशीले पदार्थों और गैर-कानूनी हथियारों के मॉड्यूल का पर्दाफाश : 9.925 किलोग्राम हेरोइन, 2 विदेशी पिस्तौल सहित 5 मैगज़ीन और 20 ज़िंदा कारतूस बरामद गढ़शंकर। गढ़शंकर पुलिस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य स्तरीय ग्रीष्मोत्सव घुमारवीं, 2026 के लिए कहलूर क्वीन प्रतियोगिता के ऑडिशन शुरू

एएम नाथ: घुमारवीं, 28 मार्च : राज्य स्तरीय ग्रीष्मोत्सव घुमारवीं, 2026 के तहत इस वर्ष पहली बार आयोजित की जा रही “कहलूर क्वीन (Miss & Mrs)” प्रतियोगिता के लिए ऑडिशन प्रक्रिया आज से आरंभ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्तनपान बच्चों को अनेक रोगों से बचाने, प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत करने, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मददगार साबित होता : प्रधानाचार्य रुचि रमेश

विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत आरकेएमवी में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन शिमला, 05 अगस्त – विश्व स्तनपान सप्ताह, 2023 के अंतर्गत जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं राजकीय कन्या महाविद्यालय लोंगवुड़ शिमला के संयुक्त तत्वावधान...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

घर में घुसकर गली-गलोच कर चलाई गोलियां : 6 लोगों खिलाफ मामला दर्ज, चार गिरफ्तार

गढ़शंकर, 15 जनवरी : गढ़शंकर पुलिस द्वारा एक घर में जबरन घुसकर गाली-गलोच करने तथा मार देने की नीयत से गोलियां चलाने पर 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिनमें से चार...
Translate »
error: Content is protected !!