चुनाव बीतते ही प्यारी बहना सम्मान निधि में लोगों से रिकवरी की पैंतरेबाज़ी कर रही सरकार : जयराम ठाकुर

by
सुक्खू सरकार ने मातृशक्ति से लेकर किसानों, युवाओं, बागवानों के साथ वादा करके धोखा दिया
एएम नाथ। शिमला :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी बयान में कहा कि चुनाव ख़त्म होते ही सुक्खू सरकार फिर से पैंतरेबाजी पर उतर आई है। समाचार पत्रों के माध्यम से पता चला है कि अब सरकार सुख सम्मान निधि के तहत महिलाओं को दिए गए पैसों की रिकवरी के रास्ते तलाश रही है। इस बाबत संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। इसके अलावा महिलाओं को दी जाने वाली दूसरी किस्त के नियमों में भी फेर बदल की तैयारी की जा रही है।  इससे जुड़ी फ़ाइलें तैयार की जा रही हैं। प्रदेश की मातृशक्ति से इस तरह का धोखा भाजपा सहन नहीं करेगी। सरकार के हर जनविरोधी निर्णय का डटकर विरोध करेगी।
जयराम ठाकुर ने कहा कि चुनाव के पहले कांग्रेस ने दस गारंटियां प्रदेश के लोगों को दी थी। लेकिन सरकार बनने के बाद लोगों की साथ ठगी करने का काम शुरू कर दिया। कांग्रेस सरकार की गारंटी थी कि प्रदेश की 18 से 60 साल तक  की हर महिला को सम्मान निधि के रूप में 1500 रुपये हर माह मिलेंगे। लेकिन सरकार बनने के बाद डेढ़ साल तक इस विषय पर कोई बात ही नहीं हुई। जब सरकार के पैर उखड़ने लगे, प्रदेश के लोग सड़कों पर आ गये तो सरकार ने इंदिरा गांधी सुख सम्मान योजना की घोषणा कर दी। आचार संहिता के दौरान ही फॉर्म निकाले और लोगों से लाखों की संख्या में फॉर्म भरवाए और तमाम प्रतिबंध लाद दिए। सरकार के अनुसार मात्र 46 हज़ार महिलाओं को 1500 रुपये जारी किए। सरकार द्वारा प्रदेश की लाखों महिलाओं के साथ धोखा किया गया। अब प्रदेश के लोक सभा के आम चुनाव, विधानसभा के उपचुनाव ख़त्म हो गए तो अब सरकार महिलाओं से तमाम प्रतिबंधों का हवाला देकर सुख सम्मान निधि की रिकवरी करने की तैयारी कर रही है। चुनाव के दौरान अलग रवैया और चुनाव के बाद अलग रंग दिखाकर सरकार ने प्रदेश के लोगों के साथ धोखा किया है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह कांग्रेस की पुरानी आदत है। इस सरकार ने हर साल युवाओं को एक लाख रोज़गार और तीन सौ यूनिट फ्री बिजली देने की भी गारंटी दी थी। लेकिन बीते कल ही कैबिनेट की बैठक में सब्सिडी वापस ले ली गई। एक भी नौकरी नहीं निकाली, पिछली भर्तियों के रिजल्ट पेंडिंग पड़े हुए हैं। कर्मचारी चयन आयोग भंग कर दिया, दस हज़ार से ज्यादा युवाओं को नौकरी से निकाल दिया गया। हज़ारों संस्थान बंद कर दिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जिन वादों से साथ सत्ता हासिल की अब उसके पूर्णतः विपरीत आचरण करना बेहद शर्मनाक है। सुक्खू सरकार को जन विरोधी निर्णयों से बाज़ आना चाहिए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिलाओं का अनोखा रिवाज – महिलाएं पांच दिन रहती बिना कपड़ों के : हिमाचल प्रदेश के पीणी गांव की अनोखी परंपरा

एएम नाथ। शिमला:  भारत एक ऐसा देश है जहां विविधताओं की कोई कमी नहीं है। हर राज्य, शहर और गांव में विभिन्न जातियों और धर्मों के लोग निवास करते हैं, जिनकी अपनी विशेष परंपराएं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नेहरू  युवा केंद्र ने कराया जिला स्तरीय युवा पार्लियामेंट कार्यक्रम आयोजित

 दसूहा  ”  नेहरू युवा केंद्र, होशियारपुर द्वारा   गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज एजुकेशनल ट्रस्ट दसूहा   के सहयोग से जिला स्तरीय युवा पार्लियामेंट का आयोजन किया गया | इस युवा पार्लियामेंट में मुख्य अतिथि के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भीड़ व भगदड़ प्रबंधन के सीखे गुर : डीसी हेमराज बैरवा ने प्रतिभागियों को किया सम्मानित

धर्मशाला 1 मार्च। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, कांगड़ा एवं राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में धर्मशाला में आयोजित तीन दिवसीय भीड़ प्रबंधन पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज धर्मशाला में उपायुक्त...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

20वें स्टेट ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का धूमधाम से शुभारंभ : पद्दी सूरा सिंह, फुटबॉल अकादमी माहिलपुर व गढ़शंकर ने पहले दिन दर्ज की जीत

शिरोमणि कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने किया उद्घाटन गढ़शंकर । बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर के ओलंपियन जरनैल सिंह स्टेडियम में ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी गढ़शंकर द्वारा...
Translate »
error: Content is protected !!