चुनाव व्यय टीमों सहित एआरओ के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता।

by
एएम नाथ। चंबा 8 फरवरी :   लोकसभा चुनाव-2024 के संबंध में गठित चुनाव व्यय निगरानी टीमों सहित एआरओ के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि चुनाव कार्य में चुनावी खर्च निगरानी को लेकर गठित टीमें,कार्यरत अधिकारी व कर्मचारी अपने कार्य को बेहतर ढंग व सतर्कता से करें ताकि चुनाव में खर्च होनी वाली राशि में पारदर्शिता बनी रहे।
उपायुक्त ने कहा कि चुनावी कार्यों के चलते अधिकारी संतुलित दृष्टिकोण को अपनाते हुए कार्य करें ताकि आम जनता को किसी भी प्रकार की कठिनाइयों का सामना न करना पड़ा।ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने कहा किचुनाव कार्यों में कार्यरत अधिकारी व कर्मचारी चुनाव से सम्बन्धित प्रशिक्षण व नियमों के बारे जानकारी रखें ताकि चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी भी समस्याओं को सुलझाने में दिक्कत पेश न आए ।
अतिरिक्त जिला दंडा अधिकारी राहुल चौहान ने प्रशिक्षण के दौरान चुनावी व्यय को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियां सांझा की और निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप प्रावधानों की भी विस्तार पूर्वक से हर एक पहलू पर प्रशिक्षण प्रदान किया।
फ्लाइंग स्क्वाड,स्टैटिसटिक्स सर्विलांस टीम,वीडियो व्यू टीम,वीडियो सर्विलेंस टीम अकाउंटिंग टीम असिस्टेंट एक्सपेंडिचर ऑब्जर्व्स एमसीएमसी व एम सी सी टीमों को भी भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों अनुसार विभिन्न प्रावधानों व नियमों के बारे में भी प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान इलेक्शन तहसीलदार अनूप डोगरा, नायब तहसीलदार संजय शांडिल ने भी चुनावी खर्च व अन्य विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालकर प्रशिक्षण प्रदान किया।
प्रशिक्षण के दौरान एसडीएम अरुण शर्मा, एसडीएम कुलबीर सिंह राणा, एसडीएम जोगिंदर पटियाल, खंड विकास अधिकारी ररमनवीर चौहान सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शिमला घूमने पहुंचे 4 युवक- कुफरी में स्नो बूट बदलने को लेकर पर्यटकों ने स्थानीय लोगों पर चाकू से हमला,उठाकर थाने ले गई पुलिस

रोहित जसवाल । शिमला : नए साल पर हजारों लोग शिमला घूमने के लिए पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में पंजाब के रहने वाले चार युवक भी खुशी-खुशी शिमला के कुफरी घूमने पहुंचे हुए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

:राहुल गांधी नाहन और ऊना में चुनावी जनसभायों को करेंगे संबोधित :प्रियंका चारों संसदीय क्षेत्रों में जाकर करेंगी चुनावी रैलियां

एएम नाथ। शिमला :: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 26 मई को हिमाचल प्रदेश आएंगे। राहुल गांधी की शिमला संसदीय सीट के तहत नाहन और हमीरपुर संसदीय सीट के तहत ऊना में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आनलाइन करे आवेदन : हिमाचल में 12 से 18 सीटर यात्री वाहनों के रूट परमिट के लिए

हिमाचल में पहली बार रूट परमिट के लिए आनलाइन आवेद शिमला, 19 मई हिमाचल प्रदेश के बेरोजगारों को पहली बार वाहन रूट परमिट हासिल करने के लिए ऑनलाइन आवेदन होगा। प्रदेश सरकार युवाओं को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार बिट्टू ने किया जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का उदघाटन : आधुनिक सुविधाओं से युक्त होंगे सभी शिक्षण संस्थान: सुनील शर्मा बिट्टू

हमीरपुर 09 अक्तूबर। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा है कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सभी शिक्षण संस्थानों में आधुनिक सुविधाओं का प्रावधान कर रही...
Translate »
error: Content is protected !!