चुनाव से 48 घंटे पहले भी किसी भी तरह के सर्वेक्षण या ओपिनियन पोल को दिखाने पर रहेगी पाबंदी

by

एग्जिट पोल पर रहेगी रोक: जिला चुनाव अधिकारी
होशियारपुर, 02 फरवरी:
डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से 10 फरवरी 2022 से 07 मार्च 2022 तक एग्जि़ट पोल पर पाबंदी लगाई है। जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 126 ए के प्रावधानों के अनुसार 10 फरवरी 2022 को सुबह 7 बजे से लेकर तारीख 07 मार्च, 2022 शाम 6:30 बजे तक कोई भी एग्जिट पोल नहीं किया जा सकता और न ही कोई प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और अन्य किसी भी संचार माध्यम पर एग्जि़ट पोल को दिखाया जा सकता है।
जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से 28 जनवरी 2022 को जारी नोटिफिकेशन के अनुसार चुनाव वाले क्षेत्रों में चुनाव से 48 घंटे पहले कोई भी इलेक्ट्रानिक मीडिया किसी भी एग्जिट पोल के परिणाम या सर्वेक्षण को नहीं दिखा सकेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बिहार चुनाव के बाद BJP का बड़ा एक्शन : पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह समेत इन 3 दिग्गज नेताओं पर बड़ी कार्रवाई

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों ने एनडीए खेमे में खुशी की लहर दौड़ा दी है। राज्य में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और एनडीए ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बहुमत से सरकार...
article-image
पंजाब

बोर्ड टॉपर्स को पंजाब सरकार हवाई यात्रा पर ले जाएगी

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ में 10वीं और 12वीं कक्षा के टॉपरों को सम्मानित करते हुए यह घोषणा की कि अब...
article-image
पंजाब

गुढ़ व शक्कर के लिए 9 सैंपल : फूड बिजनेस आपरेटर्ज के लिए स्वास्थ्य विभाग से रजिस्ट्रेशन या लाइसेंस अनिवार्य

होशियारपुर: मिलावटखोरी पर नकेल कसने के लिए पंजाब सरकार के मिशन तंदुरुस्त पंजाब प्रोग्राम के अंतर्गत जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. लखवीर सिंह के नेतृत्व में उनकी टीम ने आज अलग-अलग स्थानों पर चैकिंग करते...
Translate »
error: Content is protected !!