चुनाव से पहले की खींचतान का रिजल्ट पर असर पड़ा : कांग्रेस के लोकलुभावन वादों के कारण पार्टी को हार का सामना करना पड़ा

by

विधानसभा चुनाव में सोलन सीट पर BJP की हार की टीस अभी गई नहीं है। समीक्षा बैंठकों में यह टीस कहीं न कहीं देखने को जरूर मिल रही है। चुनाव से पहले की खींचतान का असर रिजल्ट पर पड़ा, ऐसा मानने वालों की भी कमी नहीं है। यह दीगर है कि इसे सार्वजनिक मंच पर मानने को कोई तैयार नहीं। बाहर ताे बस इतना कहा जा रहा है कि पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अच्छा काम किया। लेकिन कांग्रेस के लोकलुभावन वादों के कारण पार्टी को हार का सामना करना पड़ा।
इस सीट पर हार के कारणों पर मंथन और आगे की रणनीति पर बुधवार को हुई बैठक में भी यह बात उठी कि आपसी तालमेल की कमी भी हार का एक कारण रहा है। ऐसी समीक्षा बैठक पहले भी हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक इस बैठक में यह बात भी उठी थी कि सोलन मंडल के कई पदाधिकारी पिछले 5 साल पार्टी प्रत्याशी डॉ. राजेश से दूरी बनाए रहे। टिकट के लिए लगातार नए-नए नाम प्रोजेक्ट किए जाते रहे।
जब तक पदाधिकारियों ने एकजुट होकर काम करना शुरू किया, तब तक देर हो चुकी थी। हालांकि आधिकारिक तौर पर इस बात को कोई कहने को तैयार नहीं, लेकिन बैठक में मौजूद रहे सूत्रों के मुताबिक ऐसी बात उठी है। बता दें कि चुनाव से पहले सोलन भाजपा का एक गुट डॉ. राजेश कश्यप का टिकट काटने के लिए लगातार सक्रिय रहा। इस गुट की ओर से यहां से टिकट के लिए कई नाम प्रोजेक्ट किए गए।
आखिरी समय तक ऐसा होता रहा। आखिर में जब टिकट डॉ. राजेश को ही मिली तो फील्ड में काम शुरू हुआ। भाजपा को इस सीट पर जीत की उम्मीद थी। यही कारण है कि पार्टी की ओर से मतदान के बाद जो रिपोर्ट बनी थी, उसमें भी जिले में सोलन सदर सीट को ही सेफ माना जा रहा था,
कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे :
उधर, भाजपा मंडल अध्यक्ष मदन ठाकुर का कहना है कि कांग्रेस ने जो झूठे वादे विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता से किए हैं, उसका असर सोलन में भी देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता एकजुट हैं और 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट चुके हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हो जाएं सावधान अगर जा रहे हिमाचल ! वाहनों में डस्टबिन लगाकर ही करें एंट्री करे हिमाचल में…. नहीं तो होगा ये नुकसान

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश में आज  से हर कमर्शियल वाहन में कूड़ेदान होना अनिवार्य कर दिया गया है. ये फैसला इसलिए लिया गया है ताकि लोग गाड़ी से कचरा सड़क या रास्ते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शीत ऋतु के दौरान आपदा प्रबंधन से संबंधित तैयारियों का विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने लिया जायजा

आपदा प्रबंधन की तैयारियों सहित सुशासन सूचकांक के संबंध में जिला चंबा के प्रदर्शन बारे भी दिए अधिकारियों को निर्देश एएम नाथ। चम्बा :  जिला मुख्यालय चंबा में शीत ऋतु के दौरान आपदा प्रबंधन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बाबा बालक नाथ मंदिर दियोट सिद्ध न्यास के 200 से अधिक कर्मचारी लाभान्वित होंगे – न्यास के कर्मचारियों की लंबित पेंशन की मांग पूरी

एएम नाथ। शिमला :  बाबा बालक नाथ मंदिर दियोट सिद्ध न्यास के कर्मचारियों की लंबित पेंशन की मांग पूरी कर दी गई है, जिससे न्यास के 200 से अधिक कर्मचारी लाभान्वित होंगे। यह निर्णय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जगजीत नगर में राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के भव्य समापन में मंडी ने खिताब जीता

पट्टा मेहलोग, 14 अप्रैल : कसौली में हिमाचल प्रदेश राज्यस्तरीय ग्रैपलिंग प्रतियोगिता का समापन ख़ेम सिंह ठाकुर पूर्व प्रधान बागी पंचायत व मेहर चंद ठाकुर प्रधान ग्राम पंचायत जगजीत नगर द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता...
Translate »
error: Content is protected !!