चुराह का युवक 726 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार

by

एएम नाथ। चम्बा : जिला चम्बा की सीमा पर पुलिस की मुस्तैदी ने एक बार फिर नशा तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। ताजा मामला कटोरी बंगला का है, जहां जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने एक युवक को 726 ग्राम चरस के साथ धर दबोचा है।

जानकारी के अनुसार मुख्य आरक्षी योगराज की अगुवाई में एसआईयू टीम ने जिला की सीमा पर स्थित कटोरी बंगला में एक हाेटल के समीप नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान एक युवक पैदल आता हुआ दिखाई दिया। जैसे ही पुलिस टीम ने उसे पूछताछ के लिए रोका, युवक के चेहरे का रंग उड़ गया और वह बुरी तरह हड़बड़ाने लगा। शक गहराने पर पुलिस ने तुरंत उसके बैग की गहनता से तलाशी ली। तलाशी के दौरान बैग से 726 ग्राम चरस बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी युवक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसकी पहचान दविंद्र (25) पुत्र रूप सिंह निवासी गांव लमगाह, डाकघर थेई कोठी, तहसील चुराह व जिला चम्बा के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि एसपी चम्बा ने की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कालेज के 15 विद्यार्थियों को प्रिं हरभजन सिंह मेमोरियल वजीफे प्रदान किए गए

माहिलपुर – श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कालेज माहिलपुर की प्रबंधन कमेटी द्वारा जरूरतमंद व होनहार विद्यर्थियों को पढ़ने के लिए उत्साहित करने के लिए प्रिं हरभजन सिंह मेमोरियल ट्रस्ट की और से हर...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

लोग बचाओ गांव बचाओं संघर्ष कमेटी के नेतृत्व में सैकड़ों लोगो ने साबुन फैकट्री दुारा प्रदूषण फैलाने के खिलाफ किया रोष प्रर्दशन

सरकार व प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग करते हुए कहा प्रदूषण नहीं रुका तो करेगें संघर्ष तेज गढ़शंकर: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज हिमाचल प्रदेश के बार्डर पर बसे गांव मैहिंदवानी...
article-image
पंजाब

आरती ठाकुर ने बढ़ाया चंबा का मान, अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में मिला सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति पुरस्कार

चंबा की बेटी का राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच पर परचम, प्लास्टिक जैव-अपघटन शोध के लिए सम्मानित गादियाडा गांव की आरती ठाकुर बनी युवा शोधार्थियों के लिए प्रेरणा, वैज्ञानिक शोध पर मिला बड़ा सम्मान एएम नाथ। चंबा...
Translate »
error: Content is protected !!