चुराह का सुमित पहलवान बना हिन्द केसरी : दिल्ली में आयोजित आल इंडिया स्कूल गेम्स में 72 किलोग्राम भार में गोल्ड मैडल जीता

by
एएम नाथ। चम्बा :
दिल्ली में आयोजित आल इंडिया स्कूल गेम्स में चुराह के युवा सुमित पहलवान ने 72 किलोग्राम भार में गोल्ड मैडल जीत कर हिमाचल प्रदेश व चुराह का डंका पूरे भारतवर्ष में बजा दिया। सुमित पहलवान चुराह के प्रसिद्ध रमेश पहलवान का बेटा है। बचपन से ही सुमित अपने पापा के साथ कुश्ती का अभ्यास करता रहता था। पिछले चार साल से लगातार  हिमाचल केसरी के खिताब पर सुमित का कब्जा है। हाल में सुमित प्रदेश सरकार के खेल छात्रावास ऊना में कोच प्रिंस पठानिया से कुश्ती के दाव पेच सीख रहा है।
सुमित के गांव में जश्न का माहौल है। बघेईगढ़ पंचायत प्रधान शकुंतला देवी ने सुमित उनके परिवार व समस्त क्षेत्रवासियों को बधाई दी उन्होंने कहा कि सुमित पहलवान की उपलब्धि पूरे चुराह के लिए गर्व की बात है। ज़िला कुश्ती संघ चम्बा के उपाध्यक्ष विपिन राजपूत ने कहा कि ये पूरे जिला के लिए गर्व की बात है रमेश पहलवान की वर्षों की तपस्या और मेहनत रंग ला रही है। उनकी बेटी चम्पा ठाकुर भी कबड्डी में राष्ट्रीय स्तर पर मैडल जीत चुकी है। ये दोनों बच्चे प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। विपिन राजपूत ने सुमित पहलवान उनके परिवार सहित उनके कोच प्रिंस पठानिया व प्रदेश कुश्ती संघ को सुमित की जीत पर बधाई दी। रमेश पहलवान का कहना है कि बेटे की उपलब्धि से वो खुश और भावुक हैं एक पिता होने के नाते उन्हें अपने बेटे पर गर्व है अभी ये पहली सीढ़ी है बेटे को बुलंदी पर पहुंचाना उनका सपना है। उन्होंने सुमित के कोच प्रिंस पठानिया व प्रदेश कुश्ती संघ के महासचिव जगदीश जी का धन्यवाद किया है। जिनके मार्गदर्शन में सुमित दिन व दिन तरक्की हासिल कर रहा है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हाई कोर्ट ने रेप आरोपी को दे दी बेल : महिला ने शिकायत करने में एक महीने का समय ले लिया

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने हाल ही में एक मामले की सुनवाई करते हुए रेप आरोपी को जमानत देदी। शख्स पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मिंजर मेला की छठी सांस्कृतिक संध्या में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल

एएम नाथ। चंबा : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले की छठी सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर विधायक नीरज नैय्यर तथा उपायुक्त एवं अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला समिति...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मोहाली के माई भागो आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट फॉर गर्ल्स में 5 जनवरी को तीसरी प्रवेश परीक्षा 

होशियारपुर, 5 दिसंबर: पंजाब सरकार द्वारा संचालित मोहाली के माई भागो आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट फॉर गर्ल्स में तीसरे बैच की प्रवेश परीक्षा 5 जनवरी 2025 को आयोजित की जाएगी। इस संबंध में पूरी जानकारी संस्थान की वेबसाइट www.mbafpigirls.in पर उपलब्ध...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हरोली के ललड़ी में नया पटवार वृत्त खुलेगा :शोधार्थियों को पंजीकरण की तिथि से तीन वर्षों तक 3000 रुपये मासिक फैलोशिप

शिमला : हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री शोध प्रोत्साहन योजना शुरू करने का निर्णय...
Translate »
error: Content is protected !!