चुवाड़ी में विश्राम गृह निर्माण की विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया रखेंगे आधारशिला : जल शक्ति विभाग 1 करोड़ 60 लाख की राशि से बनाएगा भव्य भवन

by
ज़िला स्तरीय आषाढ़ नाग मेले का विधानसभा अध्यक्ष करेंगे शुभारंभ
एएम नाथ।  चंबा, 20 जून :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 21 जून को चुवाड़ी, त्रिमथ तथा बनीखेत के प्रवास पर रहेंगे ।
प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष दोपहर 12.30 बजे चुवाड़ी में जल शक्ति विभाग के 1 करोड़ 60 लाख की राशि से निर्मित होने वाले जल एवं स्वच्छता केंद्र -विश्राम गृह की आधारशिला रखने के पश्चात त्रिमथ में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे
कुलदीप सिंह पठानिया सांय 5.30 बजे बनीखेत में आयोजित होने वाले चार दिवसीय ज़िला स्तरीय आषाढ़ नाग मेले का शुभारंभ करेंगे।
विधानसभा अध्यक्ष इस दौरान आषाढ़ नाग मेले के उपलक्ष्य पर आयोजित शोभायात्रा में भी हिस्सा लेंगे। शोभायात्रा लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह बनीखेत से शुरू होकर भूरू नाग मंदिर पधर् मैदान तक चलेगी।
कुलदीप सिंह पठानिया भूरू नाग मंदिर में पूजा अर्चना करने के पश्चात मेले की प्रथम सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि भाग लेंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

साइबर क्राइम मामले में 81.89 लाख रुपये की धोखाधड़ी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

पुनीत महाजन |  चंडीगढ़, 31 मई :  चंडीगढ़ पुलिस के साइबर क्राइम थाना ने एक बड़े साइबर धोखाधड़ी मामले का सफलतापूर्वक पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला अनधिकृत सिम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्कूल वाहनों का किया जाए निरीक्षण : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि जिले में विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं सुगम परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नए मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट करने से पहले देंगे सभी आधुनिक मशीनेंः मुख्यमंत्री

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों से साथ किया संवाद एएम नाथ। हमीरपुर  : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज हमीरपुर जिला के नादौन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह : गुणात्मक हो शिक्षा ताकि संस्कारवान बनें युवा: संजय रत्न

ज्वालामुखी/तलवाड़ा(राकेश शर्मा) : विधायक संजय रत्न ने कहा कि अच्छी शिक्षा और परिश्रम जीवन का सबसे बड़ा आधार है। जिससे जहां समाज में विशेष पहचान मिलती हैं, वहीं ऊँची उड़ान का सपना भी साकार...
Translate »
error: Content is protected !!