चेयरमैन खन्ना के कम्युनिटी सर्विसेज प्रोग्राम के तहत बाबा औगढ़ गर्ल्स कॉलेज जैजों ने की पी.एच.सी. जैजों की सफाई 

by
होशियारपुर 18 सितम्बर :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद व बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ गर्ल्स कॉलेज जैजों दोआबा के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना द्वारा कालेज छात्राओं में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए कॉलेज में शुरू किये गए कम्युनिटी सर्विसेज प्रोग्राम के तहत कॉलेज की छात्राओं  और रेड रिबन क्लब द्वारा स्वच्छता अभियान प्राइमरी हेल्थ सेंटर जैजों में चलाया गया जिसमें कालेज छात्रों ने पी.एच.सी. की सफाई की।
इस मौके पूर्व सांसद खन्ना ने कहा कि हर नागरिक को चाहिए कि वह रोजमर्रा के कामों के साथ साथ स्वच्छता को भी अपने जीवन का हिस्सा बनाएं ताकि हम अपने पारिवारिक कर्तव्यों के साथ साथ प्रकृति के प्रति कर्तव्यों का भी निर्वाह कर सकें।
पूर्व सांसद खन्ना ने बताया कि बाबा औगढ़ कालेज द्वारा समय समय पर कॉलेज प्रिंसिपल कर्मजीत कौर की देखरेख में सार्वजानिक स्थलों में स्वच्छता अभियान चलाकर वातावरण को स्वच्छ बनाने के प्रयास किये जा रहे हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

175 ग्राम नशीला पदार्थ सहित एक गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

गढ़शंकर, 10 जून : माहिलपुर पुलिस ने एक व्यक्ति सरबजीत सिंह उर्फ मोनू बाबा पुत्र सुरजन सिंह निवासी मननहाना को 175 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर 22-61-85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा...
article-image
पंजाब

साहिबजादों की शहादत को समर्पित रक्तदान शिविर में 50 यूनिट रक्त एकत्रित – रक्त केवल दान किया जा सकता है, बनाया नहीं जा सकता :- राजिंदर सिंह शूका

गढ़शंकर,  15 दिसम्बर : अदारा शिवालिक न्यूज़  की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर साहिबजादों की शहादत को समर्पित चौथा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर संत गुरमेल सिंह ब्लड बैंक बलाचौर के तकनीकी सहयोग से श्री विश्वकर्मा मंदिर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए एक प्रतिशत ब्याज पर दे रही ऋण सुविधा: मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला : पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना से लाभान्वित अनुसूचित जनजातीय क्षेत्र के 21 विद्यार्थियों ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिह सुक्खू से भेंट की और अपने शैक्षणिक अनुभव साझा किए। मुख्यमंत्री ने...
Translate »
error: Content is protected !!