चोरी की एक्टिवा के साथ दो गिरफ्तार। : 9 पेटी शराब के साथ एक गिरफ्तार।

by

गढ़शंकर : गढ़शंकर पुलिस ने दरशन सिंह उर्फ बनी को 9 पेटी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। दर्ज मामले के अनुसार एएसआई रवीश कुमार ने पुलिस कर्मियों के साथ डाघाम गांव के पास नाकाबंदी की हुई थी इस दौरान उन्होंने एक स्विफ्ट कार को रोककर तलाशी ली टी उसमे से 4 पेटी पंजाब क्लब विस्की व 5 पेटी देसी संतरा मार्का की बरामद हुई। इस पर हिमाचल प्रदेश सेल लिखा हुआ था। गढ़शंकर पुलिस ने दरशन सिंह उर्फ बनी पुत्र जैला राम निवासी हकूमत पुर थाना माहिलपुर को अवैध शराब रखने के आरोप में गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है।
गढ़शंकर पुलिस ने दो युवकों को चोरी की एक्टिवा के साथ गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया है। दर्ज मामले के अनुसार एएसआई ओंकार सिंह पुलिस मुल्जिमों के साथ कालेवाल ललिया गांव के पास नाकाबंदी कर चेकिंग कर रहे थे तो उन्होंने बिना नंबर के एक्टिवा सवार दो युवकों को रोककर पूछताछ की तो उन्होंने अपना नाम दीपक कुमार पुत्र संतोख राम निवासी लखपुर थाना बंगा व दूसरे ने अपना नाम राजेश कुमार पुत्र सुरिंदरपाल निवासी काहमा जिला नवाशहर बताया। उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने यह एक्टिवा 28 अप्रैल 2023 को सौतरा गांव से चुराई थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 379,411 आई पी सी के तहत मामला दर्ज किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डीएवी गर्ल्स कॉलेज गढ़शंकर में गुरु रविदास जयंती मनाई

गढ़शंकर: कॉलेज कमेटी अध्यक्ष श्री वी.पी. बेदी की अध्यक्षता में तथा प्रिंसिपल श्रीमती कमल इंद्र कौर के नेतृत्व में डीएवी कॉलेज फॉर गर्ल्स गढ़शंकर में श्री गुरु रविदास जी का प्रकाश उत्सव श्रद्धा व...
article-image
पंजाब

युवक की मौत : गोल्डन टेंपल की तरफ जाने वाले रास्ते में एक युवक व दो निहंगों में झगड़ा

अमृतसर| पंजाब के अमृतसर में बीती रात गोल्डन टेंपल की तरफ जाने वाले रास्ते में एक युवक का दो निहंगों के साथ झगड़ा हो गया। युवक ने शराब पी रखी थी और निहंग सिखों...
article-image
पंजाब

मंत्री अमन अरोड़ा ने अमृतसर में फहरांया तिरंगा : अमन अरोड़ा ने श्री दरबार साहिब और दुर्गियाना मंदिर में माथा टेका

अमृतसर: देश के 75वें गणतंत्र दिवस पर अमृतसर में मंत्री अमन अरोड़ा ने तिरंगा फहरांया। गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने से पहले अमन अरोड़ा ने श्री दरबार साहिब और दुर्गियाना मंदिर में माथा...
article-image
पंजाब

7 तस्कराें काे किया गिरफ्तार : 10 किलाे हेराेइन बरामद

चंडीगढ़, 26 जुलाई । पंजाब पुलिस ने सीमा पार से हो रही तस्करी की घटनाओं पर विराम लगाते हुए अमृतसर क्षेत्र से 7 आरोपितों को गिरफ्तार करके 10 किलो हेरोइन बरामद की है। पुलिस...
Translate »
error: Content is protected !!