चोरों ने 1.25 करोड़ के गहने चुराए : चोरी की बड़ी वारदात

by

होशियारपुर : मुकेरियां में लोहड़ी की रात एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। तलवाड़ा रोड पर स्थित ‘जॉय ज्वेलर’ नामक दुकान पर चोरों ने धावा बोलकर लगभग 1.25 करोड़ रुपये के सोने-चांदी के गहने और नकदी चुरा ली।

इस वारदात में एक दर्जन से अधिक चोर शामिल थे, और यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। दुकानदार अनुज महाजन ने बताया कि लोहड़ी की शाम को उन्होंने अपनी दुकान बंद की थी और घर चले गए थे। देर रात, दुकान के पास रहने वाले एक व्यक्ति ने उन्हें फोन कर बताया कि दुकान के बाहर कुछ संदिग्ध लोग मौजूद हैं। जब अनुज मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि दुकान का शटर टूटा हुआ था और अंदर जाकर देखा कि सभी महंगे गहने और नकदी गायब थे।  स्थानीय विधायक जंगी लाल महाजन और अन्य लोग मौके पर पहुंचे। विधायक ने कहा कि यह सामान्य चोरी नहीं, बल्कि लूट है। उन्होंने प्रशासन से कानून-व्यवस्था में सुधार की मांग की और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की अपील की।

पुलिस की कार्रवाई :  घटना की सूचना मिलते ही एसएचओ दलजीत सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया और सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर चोरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। पुलिस का दावा है कि वे जल्द ही आरोपियों को पकड़ लेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कैप्टन अमरिंदर सिंह पर सीएम मान का जोरदार हमला : मजीठिया की गिरफ्तारी पर पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने की थी टिप्पणी

चंडीगढ़, 26 जुलाई :  पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह द्वारा पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को ”चुनिंदा ढंग परेशान” करने का आरोप लगाए जाने के एक दिन...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

घरेलू हिंसा की शिकायत आंगनवाड़ी केंद्रों में भी की जा सकती : घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम-2005 में हैं कई विशेष प्रावधान

महिला एवं बाल विकास विभाग ने चकमोह में आयोजित किया जागरुकता कार्यक्रम एएम नाथ /रोहित राणा। बिझड़ी 30 नवंबर। घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम-2005 के बारे में आम महिलाओं को जागरुक करने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गोल्डन टेंपल में कड़ाहे में गिरा सेवादार, मौत : सेवादार का आलू उबालते समय फिसला था पैर

अमृतसर, 10 अगस्त | गोल्डन टेंपल के लंगर हॉल में कढ़ाई में गिरे सेवादार की 8 दिन के इलाज के बाद मौत हो गई। 1-2 अगस्त की रात को सेवादार सेवा करते समय उबलते...
Translate »
error: Content is protected !!