चौगान के रखरखाव को वैटरन क्रिकेट क्लब व हॉकी एसोसिएशन आगे आए

by

चौगान-चंबा की पहचान और सांस्कृतिक धरोहर

रखरखाव कार्यों के लिए सामाजिक संस्थाओं तथा नागरिकों से सुझाव आमंत्रित : उपायुक्त

एएम नाथ। चम्बा ;..उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि चंबा के ऐतिहासिक चौगान के रखरखाव कार्यों को लेकर वैटरन क्रिकेट क्लब और हॉकी एसोसिएशन चंबा ने जिला प्रशासन को सहयोग देने की सहमति व्यक्त की है।
उन्होंने दोनों संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चौगान-चंबा की पहचान और सांस्कृतिक धरोहर है और इसकी उत्कृष्ट स्थिति बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।


मुकेश रेपसवाल ने बताया कि चौगान को हरा-भरा बनाए रखने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा हर वर्ष सर्दियों के दौरान लोगों की आवाजाही को प्रतिबंधित किया जाता है। चौगान के विभिन्न खाली हिस्सों में पैच आधारित विधि से दूब घास लगाई जाती है तथा खरपतवारों की सफाई नियमित रूप से की जाती है। इस कार्य में कई विभागों और सामाजिक संस्थाओं का सहयोग प्रशासन को मिलता रहा है।
उपायुक्त ने चौगान के संरक्षण व रखरखाव कार्यों में सहयोग देने के इच्छुक सामाजिक संस्थाओं तथा नागरिकों से अपने सुझाव कार्यालय को प्रेषित करने का आग्रह किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आप’ चंडीगढ़ को एक और झटका : इस्तीफाओं का सिलसिला जारी ग्रिवेंस कमेटी (सेल) चंडीगढ़ के चेयरमैन जगजीवनजीत सिंह ने अपने पद और प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा

एएम नाथ। चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी (आप) चंडीगढ़ में इस्तीफाओं का दौर लगातार जारी है। पार्टी को एक और झटका देते हुए ग्रिवेंस कमेटी (सेल) चंडीगढ़ के चेयरमैन जगजीवनजीत सिंह (जे.जे. सिंह) ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दिव्यांगता पुनर्वास केंद्र कुल्लू के माध्यम से 25 दिव्यांग व्यक्तियों को सहायक यंत्र एवं उपकरण किए वितरित

एएम नाथ। कुल्लू 18 जुलाई :  जिला रेडक्रॉस अध्यक्ष एवं उपायुक्त जिला कुल्लू तोरुल एस रवीश ने जिला रेडक्रॉस कुल्लू द्वारा संचालित आदर्श जिला दिव्यांगता पुनर्वास केंद्र कुल्लू के माध्यम से 25 दिव्यांग व्यक्तियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धारा 118 में होगा संशोधन : हिमाचल में लैंड यूज की अ‌वधि 3 प्लस 2 साल करने का प्रस्ताव

शिमला : हिमाचल सरकार उन गैर-हिमाचलियों (नॉन हिमाचली) को राहत देने की तैयारी में है, जो हिमाचल मुजारियत एवं भू-सुधार अधिनियम 1972 की धारा-118 के तहत प्रदेश में जमीन खरीदेंगे। जयराम सरकार धारा-118 में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अर्की में विश्व फार्मासिस्ट दिवस आयोजित : स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में फार्मासिस्ट की भूमिका महत्वपूर्ण – संजय अवस्थी

रोहित भदसाली।  अर्की :  मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और रोगियों के उपचार में...
Translate »
error: Content is protected !!