चौपाल के देहा क्षेत्र में गहरी खाई में गिरी कार, दादा सहित तीन साल के मासूम की मौत 

by
एएम नाथ। ​शिमला :  हिमाचल प्रदेश के राजधानी  ​शिमला के दायरे में आने वाले उपमंडल चौपाल में देहा क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया हुआ है। हादसे में एक ही  परिवार के दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं दो घायल हो गए है। हादसे में दादा व पोती की मौत हुई है। हादसा गुरूवार देरशाम को पेश आया हुआ है। हादसे के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थानीये लोगों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला और उपचार के लिए आईजीएमसी ​शिमला भेजा गया है।
हलांकि पहले घायल अवस्था में चौपाल अस्पाल पहुंचाया हुआ था। जहां से दोनों को आईजीएमसी ​शिमला रेफर किया गया है। उधर मृतकों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हुआ है। मृतकों में 55 वर्षीय ओम प्रकाश और उनकी तीन वर्षीय पोती अदिती शामिल हैं। जबकि अजय (35) पुत्र ओम प्रकाश और रीता (30) पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं
और उन्हें आईजीएमसी रैफर किया गया है। हादसे का शिकार परिवार ठियोग तहसील के चनैर इलाके का निवासी है। डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने हादसे में दो लोगों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि दो घायलों को आईजीएमसी रैफर किया गया है। शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। वहीं मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कमलेश ठाकुर ने वेह व धौंटा पंचायतों का किया दौरा बरसात से हुए नुकसान का लिया जायजा…..अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

राकेश शर्मा :  देहरा/तलवाड़ा ।  देहरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक कमलेश ठाकुर ने आज देहरा क्षेत्र की वेह तथा धौंटा पंचायतों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिम गौरव आई टी आई सन्तोषगढ़ के खिलाड़ियों ने कब्बडी में भी दिखाई अपनी प्रतिभा

ऊना : ऊना राजकीय आई टी आई में चल रही जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में हिम गौरव के खिलाड़ी मंगलवार को भी खूव छाए रहे। वैडमिनटन प्रतियोगिता होने के वाद दूसरा मैच कब्बडी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बड़ा खेला होगा पंजाब की राजनीती में ! नवजोत सिद्धू भाजपा में होंगे शामिल : कयासों का बाजार गर्म-

नई दिल्ली । पंजाब की राजनीति में बड़ा खेला होने की संभावना है। कांग्रेस के दिग्गज नेता नवजोत सिंह सिद्धू के भाजपा में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं। हाल ही में नवजोत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में अब सहायक स्टाफ नर्स के 780 पदों पर होगी भर्ती

चार एचएएस समेत 22 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू 22 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन का मौका, एचएएस को 1.77 लाख तक वेतन एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश में नौकरी की तैयारी कर...
Translate »
error: Content is protected !!