चौहाल डैम की गाद निकालने के बहाने हुए अवैध खनन की जांच केन्द्रीय जांच ब्यूरो द्वारा हो : तीक्ष्ण सूद

by

अन्य डैमों में ये घपला ना दोहराया जाए इसका भी प्रबंध हो : सूद

होशियारपुर /दलजीत अज्नोहा पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा गया हैं कि पंजाब में अवैध खनन इस समय सोने की खान प्राप्त होने के बराबर हैं। बेशक आप सरकार ने अवैध खनन को नियंत्रित करके इस से 20 हजार करोड़ से अधिक राजस्व प्राप्त करने की बात की थे , परन्तु असल सच्चाई यह है कि इस वर्ष आई बाढ़ में उसका प्रमुख योगदान बताया जा रहा हैं। इस अवैध खनन के खेल में सत्ता दल के बड़े-बड़े नेता व अधिकारी शामिल होने की बात आम तौर पर सामने आती हैं। इस व्यवसाय से सम्बन्धित लोग करोड़ों रुपयों से अपने हाथ रंग रहे हैं। चौहाल निवासियों के अनुसार कुछ समय पहले चौहाल डैम की गाद निकालने के बहाने अवैध खनन का जबरदस्त खेल हुआ हैं। गाद निकलने का सरकार ने अलग खर्चा दिया परन्तु गाद के नाम पर निकली कीमती रेत ने बड़े-बड़े राजनीतिज्ञों तथा अधिकारीयों के बारे नियारे कर दिए 6 महीने से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी गाद की रेत के पहाड़ अभी तक खड़े नजर आ रहे हैं, जबकि रोजाना दर्जनों बड़े- बड़े टिपर वहां से रेत लेजाकर करोड़ो में वेच रहें हैं। अति उच्च स्थान परबैठे रसूलदारों के इस खेल में समिलित होने की बजह से चुपचाप सबकुछ निपटाया जा रहा है। अनुमान के अनुसार गाद में निकाली गई रेत की कीमत 100 करोड़ से अधिक हो सकती हैं। पता चला हैं कि अब यही खेल सलेरन डैम पर भी खेला जाने वाला हैं। उन्होंने कहा कि तथ्यों से स्पष्ट हैं कि पंजाब सरकार इस बड़े घपले में कुछ करने वाली नहीं। इस लिए कैग व केन्द्रीय जांच ब्यूरो को इस मामले की जांच करके उचित कारवाई करनी चाहिए व सलेरन डैम में होने वाले ऐसे संभावित घपले को रोका जाना चाहिए ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पूर्व महिला सरपंच की हत्या : पति की जान बची

मानसा: पंजाब के मानसा जिले में शनिवार को एक दिनदहाड़े की गई हत्या ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है। गांव खिल्लन में, पूर्व महिला सरपंच महेंद्रजीत कौर की गोली मारकर हत्या कर...
article-image
पंजाब

35 services of Transport and Goods

Hoshiarpur/July 25/Daljeet Ajnoha : Deputy Commissioner Ashika Jain has told that an important step has been taken by the Punjab Government towards making government services more conveniently available to the common citizens, under which...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2 महिलाओं से रेप और हत्या का मामला :14 साल बाद आरोपी गिरफ्तार,तीन संदिग्ध लोगों का ब्लड सैंपल लिया था , अरोपी का डीएनए मैच, 500 लोगों से लिए गए सैंपल

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ पुलिस ने चंडीगढ़ में रेप के बाद हत्या के आरोपी को 14 साल बाद गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सेक्टर 38 शाहपुर कॉलोनी के रहने वाले मोनू के...
article-image
पंजाब

28 पुलिस जिलों में शीर्ष 10 नशा हॉटस्पॉट पर बड़े पैमाने पर छापेमारी : चौथे दिन नशे के खिलाफ अभियान जारी

चंडीगढ़ :  मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार ‘प्वाइंट ऑफ सेल’ पर नशे की आपूर्ति को नियंत्रित करने के लिए पंजाब पुलिस ने बुधवार को लगातार चौथे दिन नशे के खिलाफ अभियान जारी रखा और...
Translate »
error: Content is protected !!