स्वच्छ मणिमहेश अभियान 15 से 30 जुलाई तक : DC मुकेश रेपसवाल

by

एएम नाथ। चम्बा : आगामी पवित्र मणिमहेश यात्रा के दृष्टिगत 15 से 30 जुलाई 2025 तक एक विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत हड़सर से पवित्र डल झील मणिमहेश तक के क्षेत्र में विस्तृत साफ सफाई की जाएगी। यह जानकारी उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज यहां दी। उन्होंने बताया कि इस अभियान में कोई भी व्यक्ति या संस्था हिस्सा लेकर अपना यथासंभव योगदान दे सकता है

मुकेश रेपसवाल ने कहा कि मणिमहेश यात्रा हिमाचल प्रदेश में भगवान शिव को समर्पित सबसे प्रतिष्ठित और पवित्र तीर्थों में से एक है। प्रत्येक वर्ष हजारों श्रद्धालु हड़सर से मणिमहेश डल झील तक पैदल यात्रा करते हैं जहां वे हिमालय की मनमोहक प्राकृतिक छटा के बीच आध्यात्मिक शांति और आशीर्वाद की तलाश में निकलते हैं। हालांकि तीर्थ यात्रियों की बढ़ती संख्या के कारण इस मार्ग पर प्लास्टिक और अन्य कचरे का जमाब तेजी से बड़ा है जिससे इस क्षेत्र में संवेदनशील पारिस्थितिकी तंत्र पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस सफाई अभियान का उद्देश्य न केवल यात्रा मार्ग की पवित्रता और प्राकृतिक सौंदर्य को पुनर्स्थापित करना है बल्कि सतत पर्यटन और प्रभावी कचरा प्रबंधन की आदतों को भी प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ मणिमहेश अभियान का हिस्सा बनने के लिए कोई भी व्यक्ति या संस्था https://manimahesyatra.hp.gov.in/swachhmanimaheshabhiyaan के माध्यम से जुड़ सकता है इसके अतिरिक्त इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति या संस्था मोबाइल नंबर 7827097975 पर विस्तृत जानकारी हासिल कर सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भाजपा के जम्मू कशमीर के महासिचव रैणा के चुनावी कार्यालय के उदघाटन पर पहुंचने पर किसानों ने दिखाए काले झंडे

गढ़शंकर: जम्मू कशमीर के भाजपा के महासचिव नरिंद्र सिंह रैणा ने जव बार्ड नंबर तीन में भाजपा प्रत्याशी सत्या देवी के चुनाव कार्यालय का उदघाटन करने पुहंचे तो वहां पर कुल हिंद किसान सभा...
article-image
पंजाब

माता चिंतपूर्णी जी के दरबार के रास्ते में लंगर लगाने के लिए गढ़शंकर से सेवादार रवाना

गढ़शंकर । माता रानी के पवित्र नवरात्रों के शुभ अवसर पर श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट रजिस्टर्ड गढ़शंकर द्वारा माता चिंतपूर्णी जी के दरबार के रास्ते में स्थित बाबा बालक नाथ जी मंदिर...
article-image
पंजाब

जिले मंडियों में अब तक हुई 224171 की हुई खरीद: डिप्टी कमिश्नर

किसानों को 320.75 करोड़ रुपए की उनके खातों में हुई सीधी अदायगी होशियारपुर :  डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने बताया कि जिले की मंडियों में निर्विघ्न गेहूं की खरीद की जा रही है। उन्होंने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल चंडीगढ़ की 7.19% जमीन का हकदार है और इसे लेकर रहेंगे : मुकेश अग्निहोत्री

चंडीगढ़ :हिमाचल प्रदेश के डिप्टी मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा- पंजाब पुनर्गठन के बाद हिमाचल चंडीगढ़ की 7.19% जमीन का हकदार है और इसे लेकर रहेंगे। जरूरत पड़ी तो हम कानूनी कदम भी उठाएंगे।...
Translate »
error: Content is protected !!