चड़तगढ़ में 44वीं खंड स्तरीय अंडर 19 खेलकूद प्रतियोगिता का किया सतपाल सिंह सत्ती ने शुभारंभ

by

ऊना: 16 अगस्त – छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, चड़तगढ़ में चार दिवसीय 44वीं खंड स्तरीय अंडर 19 लड़को की खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में 22 विद्यालयों से 380 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में कबड्डी, वॉलीबाल, खो-खो, बैडमिंटन, चैस, कुश्ती की प्रतियागिताएं करवाई जाएगी।
इस मौके पर सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि कोरोना काल में 2 साल के अंतराल के उपरांत आयोजित हो रही खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन से विद्यार्थियों में बहुत उत्साह दिखाई दे रहा है। उन्होंने सभी छात्र खिलाड़ियों को इसके लिए बधाई और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होने कहा कि कंप्यूटर, मोबाईल व विडियो गेम्स के आधुनिक युग में बच्चे खेलों से दूर होते जा रहे हैं। इन उपकरणों के अत्याधिक प्रयोग से सभी आयु वर्ग के लोग आलसी बनते जा रहे हैं और तनाव भी पैदा हो रहा है। अतः इन परिस्थितियों से उबरने के लिए बाहर जाकर खेलकूद गतिविधियों को अपने जीवन का हिस्सा बनाना समय की मांग हैं। उन्होंने कहा कि कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, बॉलीबाल, फुटबाल आदि खेलों से शरीर में चुस्ती आती है, वहीं शारीरिक, मानसिक व भावनात्मक विकास भी होता है। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से प्रतियोगिता की भावना पैदा होती है। लेकिन सभी को यह बात भी याद रखनी है कि खेल को खेल भावना से ही खेलना चाहिए। उन्होंने बताया कि स्कूली स्तर पर बच्चों को खेलों के प्रति आकर्षित करने के लिए खेल सामग्री के साथ-साथ विभिन्न खेलों के मैट भी प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में लागू की गई नई शिक्षा नीति के तहत शिक्षा के साथ प्राथमिक स्तर से ही कौशल विकास पर बल दिया जा रहा है ताकि विद्यार्थी अपनी रुचि के अनुसार कौशल में दक्षता हासिल कर सकें और भारत को एक आत्मनिर्भर राष्ट्र के रुप में विकसित करने में अपना योगदान दे सकें।
इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्षा नीलम कुमारी, खादी बोर्ड के निदेशक सागर दत्त भारद्वाज, मानव कल्याण समिति के संयोजक संजीव सोनी, लमलेहड़ा से समाजसेवी विजय शर्मा, चड़तगढ़ के प्रधान सतपाल ऐरी व उपप्रधान भूषण दत्त भारद्वाज, उच्च शिक्षा उपनिदेशक जनक राज, प्राथमिक शिक्षा उपनिदेशक देवेन्द्र चंदेल, डाइट देहलां के प्रधानाचार्य देवेंद्र चौहान, स्थानीय स्कूल के प्रधानाचार्य कृष्णदेव शर्मा व डीएसएसए के वरिष्ठ उपप्रधान संजीव पराशर, एडीपीओ संजय वशिष्ट सहित अन्य उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिला कांस्टेबल अनीता की बहादुरी को मिले सम्मान : पूर्व सांसद खन्ना

होशियारपुर, 10 जुलाई  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर अद्वितीय साहस और तत्परता का परिचय देकर दो यात्रियों की जान बचाने वाली रेलवे सुरक्षा बल (आर.पी.एफ.) की महिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*इंदौरा में राहत कार्यों में डटा है प्रशासन और एनडीआरएफ : बाढ़ प्रभावित पंचायतों में शिक्षण संस्थान रहेंगे बंद*

एएम नाथ।  इंदौरा, 28 अगस्त। पौंग बांध से लगातार छोड़े जा रहे पानी के कारण इंदौरा उपमंडल के निचले क्षेत्र बाढ़ से प्रभावित हैं। प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर डटी हुई हैं...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चुनाव हारने के बाद अगर सीएम ना दे इस्तीफा तो क्या होगा… पढ़िए

पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजों ने ममता बनर्जी और उनकी पार्टी टीएमसी को बड़ा झटका दिया है. भाजपा ने 207 सीटों के साथ प्रचंड जीत दर्ज की है, जबकि ममता बनर्जी खुद भवानीपुर से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रामीण सड़क परियोजनाओं के लिए 2,247.24 करोड़ रुपये मंजूर ….पीएमजीएसवाई- Ⅳ के अंतर्गत राज्य को मिली स्वीकृतिः लोक निर्माण मंत्री

एएम नाथ। शिमला : लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज यहां कहा कि भारत सरकार द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-Ⅳ बैच-Ⅰ के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश द्वारा प्रस्तावित सड़क परियोजनाओं...
Translate »
error: Content is protected !!