छतराड़ी जात्र मेले को राज्य स्तरीय मेले का मिलेगा दर्जा : केवल सिंह पठानिया

by
एएम नाथ। चंबा :   हिमाचल प्रदेश विधानसभा में उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया  ने कहा कि ज़िला स्तरीय छतराड़ी  जात्र मेले को राज्य स्तरीय मेले  का दर्जा दिया जाएगा।
केवल सिंह पठानिया गत सांय (शनिवार) शिव-शक्ति माँ के छतराड़ी स्थित ऐतिहासिक मंदिर परिसर में ज़िला स्तरीय जात्र मेले के उपलक्ष पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि भाग लेते हुए बोल रहे थे ।
इस दौरान सदस्य निदेशक मंडल राज्य सहकारी बैंक समिति ललित ठाकुर एवं  सदस्य निदेशक मंडल राज्य पथ परिवहन निगम सुरजीत भरमौरी  विशेष रूप से उपस्थित रहे।
केवल सिंह पठानिया ने कहा कि स्थानीय उत्कृष्ट लोक कला एवं संस्कृति के परिचायक ज़िला स्तरीय छतराड़ी जात्र मेले को राज्य स्तरीय मेले  का दर्जा देने के लिए मामले को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा। साथ में उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू   के नेतृत्व  में प्रदेश सरकार लोक कला एवं संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन को लेकर आवश्यक कदम उठा   रही है।
उन्होंने  मेला आयोजन समिति को अपनी  ऐच्छिक निधि से  51 हजार की धनराशि देने का ऐलान भी किया।
इससे पहले केवल सिंह पठानिया का सांस्कृतिक संध्या में पहुंचने पर स्थानीय लोगों द्वारा गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया। सांस्कृतिक संध्या में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सुरक्षा जवान व सुपरवाइजर के विभिन्न पद एसआईएस में भरे जाएंगे : 8 अगस्त को बीडीओ कार्यालय ऊना, 9 अगस्त को अंब, 10 अगस्त को गगरेट तथा 11 अगस्त को हरोली में शिविर किए जाएंगे आयोजित

ऊना, 5 अगस्त – एसआईएस इंडिया लिमिटेड रीजनल टेªनिंग एकादमी झबोला बिलासपुर द्वारा सुरक्षा जवान व सुपरवाइजर भर्ती के लिए विभिन्न शिविर आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी देते हुए एसआईएस इंडिया लिमिटेड रीजनल टेªनिंग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विज्ञान विषय के प्रति विद्यार्थियों  में जागरूकता पैदा करने के लिए बाल विज्ञान सम्मेलनों के आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते – DC मुकेश रेपसवाल

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की उपमण्डल स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन के समापन समारोह की अध्यक्षता एएम नाथ। चंबा :   उपायुक्त मुकेश  रेपसवाल  की अध्यक्षता में आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिहुन्ता में   उपमण्डल स्तरीय...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अर्श डाला पर बड़ा खुलासा : रखता है कई हाईटेक हथियार, सामने आया पाकिस्तान कनेक्शन

भारतीय खुफिया एजेंसियों के सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आई है. कनाडा में अर्श डाला के पास से कई हाइटेक हथियार बरामद कनाडा पुलिस ने किए बरामद किए हैं. सूत्रों के मुताबिक,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पर्यावरण संतुलन के लिए ठोस कचरा प्रबंधन पंचायत स्तर तक लागू करना आवश्यक – शिवम प्रताप सिंह

शिमला, 17 फरवरी : अतिरिक्त उपायुक्त शिमला शिवम प्रताप सिंह ने आज यहां बचत भवन में ठोस कचरा प्रबंधन की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने इस अवसर पर जिला में पंचायत स्तर पर ठोस कचरा...
Translate »
error: Content is protected !!