छत्त पर चढ़कर बाप-बेटे ने पुलिस पर किया हमला : 2 पुलिस कर्मी जख्मी ….ग्रिफ्तार करने गई थी पुलिस

by

कादियां  :  10  केसो में नामजद एक व्यक्ति को कादियां पुलिस गिरफ्तार करने के लिए  उसके गांव मुरादपुर पहुंची। इसी बीच बाप-बेटा घर की छत पर चढ़ गए। इसके बाद हाई वोल्टेज ड्रामा करते हुए बाप-बेटे ने पुलिस पर हमला कर दिया।

जिसमें दो पुलिस कर्मचारी जख्मी हो गए। काफी देर तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद भी पुलिस बेरंग ही वापिस लौट गई।

जानकारी के मुताबिक कादियां थाना के अधीन आते गांव मुरादपुर में पुलिस प्रशासन दस केसों में नामजद समिंदर सिंह नामक व्यक्ति के घर को बुधवार सुबह घेर लिया। इसी बीच समिंदर सिंह अपने बेटे के साथ घर की छत पर चढ़ गया।

इस घटना के दौरान पुलिस और समिंदर सिंह के बीच काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। समिंदर सिंह ने उसके बेटे को गिरफ्तार करने आए पुलिस अधिकारियों पर ईंटें बरसाईं और तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले के दौरान दो पुलिस मुलाजिम भी घायल हो गए।

जमानत पर बाहर आए समिंदर सिंह ने कहा कि पुलिस उसे यह बताए कि वह उसे क्यों गिरफ्तार करने आई है और उसके पास क्या वारंट है, उस पर किस जुर्म का आरोप है। उसने कहा कि पुलिस उसे बिना वजह परेशान कर रही है।

काफी देर तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस को समिंदर सिंह और उसके बेटे को गिरफ्तार किए बिना खाली हाथ लौटना पड़ा। इस दौरान पुलिस ने सीढी लगाकर छत के उपर जाने की कोशिश भी की, मगर वह समिंदर की गरज और हथियार के वार से डर गई।

उधर एसएचओ गुरमीत सिंह ने बताया कि उक्त व्यक्ति पर नशा तस्करी के दस मामले दर्ज हैं और वे उसे एक मामले में गिरफ्तार करने आए हैं, लेकिन पुलिस को देखते ही वह छत पर चढ़ गए और वहां से पुलिस पर ईंटों और तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर फिर से कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Crisis Can Be Overcome Only

MP Reviews Flood-Affected Situation at Maili Dam, Sherpur Dhakkon and Hukumatpur Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Sept 03 : Hoshiarpur MP Dr. Raj Kumar today visited the flood-affected areas of Chabbewal constituency to review relief operations and issued...
article-image
पंजाब

सीएम भगवंत मान के साथ वित्त आयोग की बैठक : केंद्र से मांगा 132247 करोड़ का पैकेज, फसल विविधीकरण और उद्योग का उठाया मुद्दा

चंडीगढ़ : 16वें वित्त आयोग ने पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ बैठक की है। बैठक में सीएम ने पंजाब के कई मुद्दों को गंभीरता से लिया। फसल विविधीकरण, गिरते भूजल स्तर और उद्योग...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

कांग्रेस ने दिल्ली में ‘शराब घोटाला’, ‘दिल्ली जल बोर्ड घोटाला’ और ‘दिल्ली स्वास्थ्य घोटाला’ की व्यापक जांच सुनिश्चित करने की बात कर दी घोषणा पत्र में शामिल

नई दिल्ली। कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को जारी अपने घोषणापत्र में वादा किया कि राष्ट्रीय राजधानी की सत्ता में आने पर वह ‘मजबूत लोकपाल’ विधेयक लाएगी। उसने यह वादा भी...
article-image
पंजाब

Dr. Ishank Kumar MLA Chabbewal,

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Mar.26 :Chabbewal–Jian Mandi road, being built at a cost of ₹1 crore. The project is aimed at strengthening road infrastructure and ensuring better connectivity to the the farmers and residents of the area....
Translate »
error: Content is protected !!