छप्पड़ के पानी को सिंचाई के लिए प्रयोग करने हेतु डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने 13 लाख से अधिक लागत वाले प्रोजेक्ट का किया आरंभ

by
गढ़शंकर, 19 मार्च:  आज क्षेत्र के गांव टब्बा में भूमि तथा जल संरक्षण विभाग पंजाब द्वारा छप्पड़ के पानी को लिफ्ट करके जमीन दोज पाइपलाइन प्रोजेक्ट की शुरुआत क्षेत्रीय विधायक व डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण रौड़ी द्वारा की गई। इससे पहले एक समागम को संबोधित करते श्री रौड़ी ने कहा कि गांव का छप्पड़ बहुत बड़ा था। बरसात के दिनों में पानी ज्यादा भर जाने के कारण लोगों के घरों में घुस जाता था जिससे गांव वासियों को परेशानी का सामना पड़ता था।
उन्होंने कहा कि गांव वासियों की मांग को मुख्य रखते हुए 13 लाख से अधिक लागत से लग रहे प्रोजेक्ट से 25 एकड़ जमीन को सिंचाई के लिए पानी मिलेगा जिससे संबंधित किसानों को बहुत लाभ होगा। श्री रौड़ी ने कहा कि प्रोजेक्ट को सोलर सिस्टम के माध्यम से चलाया जाएगा। इस मौके चरणजीत सिंह चन्नी, विजय कुमार सरपंच टब्बा, महेंद्र सिंह साबका सरपंच, अशोक कुमार, सतपाल सिंह, करम सिंह, महेंद्र पाल, चरणजीत पंच, देस राज पंच, हरप्रीत सिंह बाठ मंडल भूमि रक्षा अधिकारी, अमरजीत सिंह आदि उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शहर से दिन समय टिप्परों का आवागमन बंद किया जाए : सोशल वेलफेयर सोसायटी ने एसडीएम को दिया मांग पत्र

गढ़शंकर, 24 जुलाई : सोशल वेलफेयर सोसायटी रजिस्टर गढ़शंकर ने अध्यक्ष हरवेल सिंह सैनी की अध्यक्षता में एसडीएम गढ़शंकर डॉ. मेजर शिवराज सिंह बल्ल को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें मांग की गई कि शहर...
article-image
पंजाब

बसंत पंचमी पर दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन

 होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से स्थानीय आश्रम, गौतम नगर, होशियारपुर में बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में एक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान की शिष्या...
article-image
पंजाब

बाबा बालक नाथ जी की वार्षिक चौकी 13 अप्रैल को गढ़शंकर में : विनय शर्मा

गढ़शंकर, 2 अप्रैल – पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी बाबा बालक नाथ जी की वार्षिक चौकी 13 अप्रैल को गढ़शंकर में आयोजित की जा रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए...
Translate »
error: Content is protected !!