छात्र का फंदे से लटका मिला शव : मृतक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के छठे सेमेस्टर का था छात्र

by

बिलासपुर :. हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में एक छात्र का शव फंदे से लटका हुआ मिला है। उपमंडल झंडूता के अंतर्गत ग्राम पंचायत कलोल में यह वारदात हुई है, वह पॉलिटेक्निक कॉलेज का छात्र था। 19 वर्षीय गौरव पुत्र सुभाष चंद गांव व डाकघर कच्छेहरा, तहसील जयसिंहपुर, जिला कांगड़ा का निवासी था। गौरव कलोल पॉलिटेक्निक कॉलेज में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के छठे सेमेस्टर का छात्र था और यहां एक किराये के मकान में रह रहा था।

     जानकारी के अनुसार, गत रात्रि मकान मालिक सुभाष चंद पुत्र जसवंत सिंह ने थाना तलाई को सूचना दी कि उनके वकैण स्थित रिहायशी मकान में किराये पर रह रहे छात्र ने अपने कमरे में जीवनलीला समाप्त कर ली है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो कमरे का दरवाजा खुला था। गौरव का शव छत के पंखे के लोहे के कुंडे से चादर के फंदे के सहारे लटक रहा था और नीचे एक प्लास्टिक की कुर्सी पड़ी हुई थी। पुलिस ने मौके की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी करने के बाद शव को नीचे उतारा। शुरुआती जांच और निरीक्षण के दौरान मृतक के शरीर पर किसी भी तरह की बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। कमरे की गहन तलाशी ली गई, लेकिन पुलिस को वहां से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।  मृतक के पिता और अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पूछताछ के दौरान मकान मालिक, गवाहों और मृतक के पिता ने गौरव की मृत्यु को लेकर किसी भी तरह का संदेह या शक जाहिर नहीं किया है। बताया जा रहा है कि संभवतः गौरव ने किसी मानसिक तनाव के चलते यह खौफनाक कदम उठाया।

पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल घुमारवीं भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का ही लग रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नगर परिषद बिलासपुर की व्यवस्थाओं की समीक्षा : DC राहुल कुमार ने सफाई और स्वास्थ्य प्रबंधों को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए

बिलासपुर, 11 नवम्बर 2025 नगर परिषद बिलासपुर के अंतर्गत उत्पन्न हो रही विभिन्न समस्याओं की विस्तृत समीक्षा के लिए उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त बिलासपुर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गज़ल संध्या से हुआ छोटी काशी साहित्य उत्सव का समापन, धर्मपुर से विधायक रहे उपस्थित

एएम नाथ । मंडी, 14 फरवरी।  अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रथम बार आयोजित छोटी काशी साहित्य उत्सव के समापन अवसर पर इंदिरा मार्केट परिसर के संकन गार्डन में गज़ल संध्या ने खूब...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सरकार के मदद वाले हाथ और अपनों के साथ ने बदली उर्मिला की तकदीर

  स्वयं सहायता समूह से जुड़कर शुरू किया फास्ट फूड उद्यम, हर माह कर रही 20 हजार रुपए की कमाई थोड़ा सा उत्साह, अपनों का साथ और सरकार का मदद वाला हाथ। इन तीनों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राधास्वामी सत्संग ब्यास चैरिटेबल ट्रस्ट से जुड़े मामले में बैठक : शीतकालीन सत्र में संशोधन विधेयक लाएगी सरकार

रोहित राणा।  शिमला :  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को महत्वपूर्ण बैठक बुलाई. यह बैठक राधा स्वामी सत्संग ब्यास चैरिटेबल अस्पताल भोटा से संबंधित लैंड ट्रांसफर के मामले में बुलाई गई थी। बैठक...
Translate »
error: Content is protected !!