छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में फिजिक्स का शिक्षक बर्खास्त

by

एएम नाथ। सोलन :  हिमाचल प्रदेश सरकार ने एक वरिष्ठ भौतिकी शिक्षक को छात्राओं के साथ कथित छेड़छाड़ के आरोप में तत्काल प्रभाव से नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। सरकार ने यह कार्रवाई गंभीर कदाचार और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम के उल्लंघन के तहत की है।
बर्खास्त शिक्षक राकेश कुमार, सोलन जिले के एक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत थे। लेकिन उन पर यह आरोप सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में पूर्व तैनाती के दौरान लगे थे, जहाँ उन्होंने कथित रूप से छात्राओं के साथ अभद्रता और छेड़छाड़ की।
अधिकारियों के अनुसार, 9 मई 2023 को उनके खिलाफ IPC की धारा 354A (यौन उत्पीड़न) और POCSO अधिनियम की धारा 11 के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी।
इसके बाद 6 सितंबर 2023 को उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू की गई, जिसकी जिम्मेदारी पांवटा साहिब राजकीय डिग्री कॉलेज के प्राचार्य वैभव कुमार शुक्ला को सौंपी गई थी।
राकेश कुमार ने हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर आरोपपत्र रद्द करने और विभागीय कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की थी, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया। अदालत ने स्पष्ट किया कि जांच प्रक्रिया पर रोक का कोई औचित्य नहीं बनता।
जांच रिपोर्ट में पाया गया कि राकेश कुमार द्वारा पेश किए गए दस्तावेज विश्वसनीय नहीं थे और वे अपने बचाव में असफल रहे। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया कि आरोपी शिक्षक 9 मई से 3 जून 2023 तक न्यायिक हिरासत में भी रहे, जिससे मामले की गंभीरता और पुष्ट होती है।
इन सभी तथ्यों के आधार पर, स्कूल शिक्षा निदेशक ने राकेश कुमार को केंद्रीय सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण और अपील) नियम, 1965 के तहत ‘कठोर दंड’ देते हुए नौकरी से बर्खास्त कर दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार से हाईकोर्ट ने पूछा- क्या नर्सों की भर्ती एक फिनाइल बेचने वाली कंपनी कर सकती

रोहित जसवाल। शिमला : आउटसोर्स भर्तियों को लेकर नियमों की उड़ रहीं धज्जियों पर हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकार की अस्थायी व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान और न्यायाधीश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शारीरिक शिक्षक पदों के लिए बैचवाइज काउंसलिंग 3 और 4 जून को उप निदेशक कार्यालय ऊना में

ऊना, 22 मई। उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा ऊना, सोमलाल धीमान ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला रोजगार कार्यालय ऊना तथा उपरोजगार कार्यालय बंगाणा, अंब एवं हरोली द्वारा बैच आधार पर शारीरिक शिक्षक के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जेल से सीधे होटल रूम ! गर्लफ्रेंड्स संग मस्ती कर रहे थे कैदी……जेल में बना था पूरा प्लान, डॉक्टर ने निभाई बड़ी भूमिका

जयपुर :   राजस्थान की राजधानी से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने जेल सिस्टम, पुलिस विभाग और डॉक्टरों की विश्वसनीयता पर गहरे सवाल खड़े कर दिए हैं। इलाज के नाम पर चार खूंखार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सत्ता के नशे में चूर कांग्रेस भूली रोजगार देने का वादा : जय सिंह

कहा, हर साल 1 लाख नोकरी देने की हुई थी घोषणा,  सदर विधायक एंव विधानसभा अध्यक्ष को बेरोजगारी पर दी खुली बहस की चुनौती रोजगार कार्यालय के बाहर गरजे भाजपा नेता जय सिंह एएम...
Translate »
error: Content is protected !!