छोड़ दें कांग्रेस हिमंत बिस्वा सरमा और मिलिंद देवड़ा जैसे नेता : राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान बड़ी प्रतिक्रिया

by

नई दिल्ली : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान बड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है। राहुल गांधी ने कहा कि हिमंत बिस्वा सरमा और मिलिंद देवड़ा जैसे नेताओं को पार्टी से अलग हो जाना चाहिए क्योंकि वे इनकी विचारधारा से सहमत नहीं हैं।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने साल 2014 में तो मिलिंद देवड़ा ने बीते दिनों एकनाथ शिंदे वाली शिवसेना में शामिल हो गए थे।

‘हिमंत और मिलिंद देवड़ा जैसे नेता छोड़ दें कांग्रेस..’

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस पार्टी के ‘डिजिटल मीडिया योद्धाओं’ को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी की ओर से अपनाए गए सिद्धांतों की रक्षा करने को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जताई। इस दौरान उन्होंने कहा “मैं चाहता हूं कि हिमंत और मिलिंद जैसे लोग चले जाएं। मैं इससे पूरी तरह से सहमत हूं। हिमंत एक विशेष तरह की राजनीति करते हैं जो कांग्रेस की राजनीति है ही नहीं। क्या आपने हिमंत की ओर से मुसलमानों के लिए दिए गए कुछ बयान देखे हैं? कुछ हमारे और हमारी पार्टी के मूल्य हैं जिनका मैं हनेशा बचाव करना चाहूंगा।

ये तमाम बड़े नेता छोड़ चुके हैं कांग्रेस पार्टी

हिमंत बिस्वा सरमा, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, जितिन प्रसाद, पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रमुख सुनील जाखड़, प्रियंका चतुर्वेदी, हार्दिक पटेल, सुष्मिता देव और आरपीएन सिंह जैसे हाल के सालों में कांग्रेस पार्टी से नाता तोड़कर बीजेपी और अन्य दलों के साथ जुड़ गए। बीते दिनों पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस से इस्तीफे देने के बाद एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना को ज्वाइन किया है। बीजेपी ज्वाइन कर चुके ज्योतिरादित्य सिंधिया, आरपीएन सिंह और जितिन प्रसाद के इतर मिलिंद देवड़ा शिवसेना के बैनर तले अपने सियासी सफर को आगे बढ़ाने का विकल्प चुना है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

निमिषा मेहता ने श्री खुरालगढ़ साहिब के विकास के लिए केंद्रीय मंत्री को सौंपा ज्ञापन

गढ़शंकर :   विधानसभा हल्का गढ़शंकर की भाजपा की इंचार्ज निमिषा मेहता ने भारत के केंद्रीय पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों के मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से  मुलाकात की और भारत सरकार से मांग की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी के समीप तलवाड़ा बायपास में खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखे : हिमाचल को खालिस्तान बनाए जाने की धमकी भी दीवार पर लिखी

चिन्तपूर्णी : धर्मशाला के बाद अब उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल चिंतपूर्णी के समीप तलवाड़ा बायपास में खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखे गए। साथ ही हिमाचल को खालिस्तान बनाए जाने की धमकी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुमारी-भपराल सड़क निर्माण में घटिया सामग्री पर – मंत्री ने जताई नाराजगी, अधीक्षण अभियंता को जांच के दिए निर्देश

मंत्री राजेश धर्मानी बोले गुणवत्ता को लेकर कोई समझौता नहीं रोहित जसवाल।  बिलासपुर 28 जनवरी :  प्रदेश सरकार के नगर नियोजक, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्मानी ने  सुमारी-भपराल सड़क...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रक्षा मंत्री ने आईआईटी मंडी में स्वदेशी एआई-आधारित युद्ध रणनीतियों, एआई चिप्स और क्वांटम कंप्यूटिंग पर दिया जोर

एएम नाथ। मंडी, 24 फ़रवरी :  भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मंडी ने अपने 16वें स्थापना दिवस के अवसर पर नवाचार और तकनीकी उत्कृष्टता के अपने सफर को याद किया। संस्थान ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई),...
Translate »
error: Content is protected !!