जंतर मंतर पर पहलवानों के चल रहे संघर्ष के समर्थन में 8 मई को शहर में मार्च होगा : मुकेश

by

गरशंकर : स्थानीय बंगा चौक के के निकट गांधी पार्क गरशंकर में डीटीएएफ के स्टेट जनरल डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट के नेतृत्व में विभिन्न सामाजिक एवं न्याय संगत संगठनों, ग्रामीण मजदूर तर्कशील सोसायटी, पंजाब कीर्ति किसान यूनियन एवं डेमोक्रेटिक पेंशनर्स फ्रंट की बैठक डीटीएफ के सचिव मुकेश कुमार की देखरेख में हुई। जिसमें जंतर मंतर पर पहलवानों के चल रहे संघर्ष के समर्थन में 8 मई को शहर में मार्च निकालने का निर्णय लिया गया.।
इस दौरान विभिन्न वक्तओं ने कहा देश के पहलवान विशेषकर महिला पहलवान पिछले कई माह से जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं.। कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष दुआरा यौन उत्पीडऩ को लेकर संघर्ष कर रहे पहलवानों को केंद्र सरकार उन्हें न्याय दिलाने की बजाय डरा धमका कर उनके संघर्ष को कुचल रही है। इस सरकार के दबंगई और कुश्ती के समर्थन में गढ़शंकर नगर में विरोध मार्च निकाला जायेगा। जिसमें क्षेत्र के सभी न्यायप्रिय जनसंगठनों को शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया। इस मौके पर ग्रामीण मजदूर यूनियन के नेता बागीचा सिंह सहूंगढ़ा, पेंशनर नेता हंस राज गढशंकर, तर्कशील नेता नरेश कुमार, किसान नेता रामजीत सिंह व युवा नेता विपन शामिल हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

फर्जी गांव कागज पर बना दिया : 55 योजनाएं शुरू कर हड़प लिए 45 लाख रुपये

फ़िरोज़पुर : पंजाब के फ़िरोज़पुर में सरकारी राशि हड़पने कहा एक अनोखा मामला सामने आया है। मामला 2013 का है, जब सूबे में अकाली-बीजेपी की सरकार थी। यहां पर सरकारी अधिकारियों ने कागज पर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नीट पेपर लीक होने के बाद शिक्षा मंत्री ने किया बड़ा ऐलान : अगले साल से ऑनलाइन होगा नीट एग्जाम

एएम नाथ। नई दिल्ली :  NEET-UG परीक्षा को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि अगले साल से नीट एग्जाम ऑनलाइन होगा। इस बात का ऐलान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...
article-image
पंजाब

70 ग्राम नशीले पदार्थ व 20 ग्राम हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार 

गढ़शंकर, 10 फरवरी: एसएसपी सुरिंद्र लांबा द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ शुरू की गई मुहिम तहत डीएसपी सतीश कुमार की अगुआई में एसएचओ बलजिंदर सिंह मल्ली की देखरेख में इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह थाना गढ़शंकर...
Translate »
error: Content is protected !!