जखेड़ा में निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर : DC जतिन लाल ने किया शुभारंभ : DC बोले….मानव शरीर एक मंदिर के समान, इसकी देखभाल करना अत्यंत आवश्यक

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 7 फरवरी। उपायुक्त जतिन लाल ने ऊना के जखेड़ा में आयोजित दो दिवसीय निशुल्क दंत जांच एवं चिकित्सा शिविर का शुभारंभ किया। यह शिविर रोटरी क्लब ऊना, रोटरी क्लब शिमला और हिमाचल प्रदेश राजकीय डेंटल कॉलेज शिमला के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जखेड़ा में आयोजित किया गया।
शिविर में विशेषज्ञ दंत चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच, रोग पहचान, माइनर सर्जरी, रूट कैनाल ट्रीटमेंट (आरसीटी) और फिलिंग जैसी सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। इसके अतिरिक्त, मोबाइल डेंटल चेकअप वैन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जिससे अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके।
इस अवसर पर उपायुक्त ने रोटरी क्लब के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि मानव शरीर एक मंदिर के समान है, और इसकी देखभाल करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने लोगों से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने, डॉक्टरों की सलाह को गंभीरता से लेने और लापरवाही न बरतने की अपील की।
साथ ही, उन्होंने संतुलित आहार अपनाने और चीनी, मैदा व तले-भुने खाद्य पदार्थों से परहेज करने पर जोर दिया।
उपायुक्त ने युवाओं को नशे से दूर रहने का आह्वान करते हुए नियमित रूप से व्यायाम करने, खेल-कूद में सक्रिय भाग लेने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी।
शिविर में रोटरी क्लब ऊना के अध्यक्ष डॉ. के.आर. आर्य, सचिव ओंकार नाथ, रोटरी क्लब शिमला के अध्यक्ष सौरभ आर. सूद, सचिव अर्जुन गोयल, ग्राम पंचायत जखेड़ा की प्रधान नरेंद्र कुमारी, स्कूल प्रिंसिपल सुरेंद्र धीमान सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
गौरतलब है कि 9 फरवरी को ऊना के पालकवाह में दंत एवं नाक-कान-गला (ईएनटी) जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शिमला के आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में 81,800 पौधे रोपित करने का लक्ष्य – विक्रमादित्य सिंह

एएम नाथ। शिमला 09 अगस्त – लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि शिमला तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में लगभग 187 हेक्टेयर जमीन पर 81,800 पौधे रोपित करने का...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमेरिका से डिपोर्ट हुआ भारतीय छात्र, एयरपोर्ट पर हथकड़ी पहनाकर जमीन पर गया दबाया

नई दिल्ली । भारतीय छात्र को अमेरिका के न्यूर्क एयरपोर्ट पर हथकड़ी पहनाकर जमीन पर दबाया गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो भारतीय-अमेरिकी उद्यमी कुनाल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किन्नर अखाड़े का बड़ा एक्शन : ममता कुलकर्णी-लक्ष्मी नारायण को महामंडलेश्वर पद से हटाया

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के बीच किन्नर अखाड़े ने बड़ा एक्शन लिया है। किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास ने ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर पद से हटाकर अखाड़े से बाहर कर दिया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कोविड-19 टेस्ट को लेकर ग्राम पंचायत झंबर के लोगों में दिखा उत्साह: डॉ अरविंद

ऊना – जिला के विकास खंड ऊना की ग्राम पंचायत झंबर में प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन द्वारा पंचायत स्तर पर चलाए जा रहे कोविड-19 टेस्ट कार्यक्रम के तहत बुधवार को स्थानीय लोगों में...
Translate »
error: Content is protected !!