जगत सिंह नेगी का चंबा प्रवास : 28 को पांगी तथा 30 सितंबर को भरमौर में पीएसी बैठक की करेंगे अध्यक्षता

by

चंबा, 25 सितंबर :
राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी 27 सितंबर को ज़िला के जनजातीय उपमंडल किलाड़ पहुंचेंगे ।
ज़िला लोक संपर्क अधिकारी खेमचंद चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय मंत्री के जारी प्रवास कार्यक्रम के अनुसार वे 28 सितंबर को आवासीय आयुक्त कार्यालय के सभागार में परियोजना सलाहकार समिति (पीएसी) पांगी की बैठक की अध्यक्षता करेंगे तथा उनका रात्रि ठहराव विश्राम गृह किलाड़ में रहेगा।
29 सितंबर को जगत सिंह नेगी वाया साच पास होते हुए चंबा ज़िला मुख्यालय को प्रस्थान करेंगे तथा उनका रात्रि ठहराव परिधि गृह चंबा में रहेगा ।
उन्होंने आगे बताया कि जारी प्रवास कार्यक्रम की निरंतरता में राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री 30 सितंबर को एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना भरमौर के तहत लघु सचिवालय पट्टी में परियोजना सलाहकार समिति (पीएसी) बैठक की अध्यक्षता करने के पश्चात वे खज्जियार जाएंगे तथा उनका रात्रि ठहराव वन विश्राम गृह कालाटॉप में रहेगा ।
राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री 1 अक्तूबर को सुबह गुम्मर के लिए प्रस्थान करेंगे ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

कल्पा में बालिका आश्रम का मुख्यमंत्री ने किया दौरा : अनाथ बच्चे राज्य की जिम्मेदारी हैं और उचित देखभाल इन बच्चों का अधिकार -मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू

किन्नौर : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला किन्नौर के कल्पा में बालिका आश्रम का दौरा किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार निराश्रित बच्चों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बेनामी भूमि पर बने 200 करोड़ के 90 फ्लैट होंगे सरकार के अधीन : साल 2014 में मामला आया था सामने

एएम नाथ।  शिमला : मंडलायुक्त शिमला की अदालत ने कसौली के पास 45 बीघा बेनामी भूमि पर बने 200 करोड़ के अवैध 90 फ्लैट सरकार के अधीन करने का फैसला सुनाया है। मंडलायुक्त संदीप...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला : 500 करोड़ वाले बयान पर मचा था बवाल

चंडीगढ़ : काग्रेस ने नवजोत कौर सिद्दू पर बड़ी कार्रवाई की है. नवजोत कौर सिद्धू को पार्टी से सस्पेंड कर दिया गया है. नवजोत कौर पर यह कार्रवाई पार्टी नेताओं पर विवादित टिप्पणी को...
Translate »
error: Content is protected !!