जगत सिंह नेगी ने कुलाल सड़क का किया शिलान्यास : 74 लाख की धन राशि होगी व्यय

by

एएम नाथ। चम्बा : राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज 74 लाख की लागत से निर्मित होने वाली कुलाल सड़क का शिलान्यास किया।

उन्होंने कहा कि इस सड़क के बन जाने से गांव के लगभग 200 से अधिक लोगों को सड़क- परिवहन की सुविधा होगी।
उन्होंने इस दौरान कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय आश्रम साच का भी निरीक्षण किया।
जगत सिंह नेगी अपने चार दिवसीय दौरे के दौरान मंगलवार देर सांय जनजातीय उपमंडल पांगी के शौर गांव पहुंचे।
जगत सिंह नेगी का स्थानीय लोगों ने स्वागत करते हुए इलाके की प्रमुख समस्याओं को उनके समक्ष रखा।
बुधवार प्रातः उन्होंने थांदल रोड, प्राथमिक विद्यालय थांदल तथा आयुर्वेदिक चिकित्सालय थांदल का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी किए।
जगत सिंह नेगी ने अधिकारियों को शिक्षा एवं स्वास्थ्य जैसी जनसुविधाओं का बेहतर कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


उन्होंने राजकीय प्राथमिक विद्यालय पुरथी तथा शाहीद दीनानाथ ठाकुर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का भी निरीक्षण किया।
कैबिनेट मंत्री ने दीनानाथ ठाकुर स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों और शिक्षकों से संवाद कर शिक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की। अपने प्रवास की निरंतरता में उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पूरथी का निरीक्षण किया।
उन्होंने घाटी के प्रसिद्ध शक्ति स्थल मिन्धल माता मन्दिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश वासियों की सुख-समृद्धि की भी कामना की।


जगत सिंह नेगी ने सामुदायिक भवन तथा संपर्क मार्ग निर्माण के लिए एफआरए के अंतर्गत विभागीय औपचारिकताएं पूर्ण करने के निर्देश दिए तथा मन्दिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए स्वास्थ्य सेवाएं, शौचालय, पेयजल की सुचारू व्यवस्था के भी निर्देश दिए।
इस अवसर पर एचपीएमसी अध्यक्ष ललित ठाकुर, वूल फेडरेशन के सदस्य बीरू राणा, टीएसी सदस्य दौलत एवं चुनी लाल, बीडीसी अध्यक्ष आशा किरण,उप मंडल अधिकारी पांगी रमन घरसंगी सहित विभिन्न विभागों के। अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

समस्त निजी पाठशालाओं के प्रमुखों से बैठक 5 अप्रैल को डाईट देहलां में

ऊना, 1 अप्रैल – जिला ऊना के समस्त निजी पाठशालाओं के प्रमुखों के साथ 5 अप्रैल को प्रातः 10.30 बजे जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान(डाईट) में उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा ऊना, देवेन्द्र चंदेल की अध्यक्षता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीपीएल सूची से नाम काटने पर अठलुंई व मंगला पंचायत के लोगों ने खोला मोर्चा

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जय सिंह की अगुवाई में उपायुक्त कार्यालय के बाहर एकजुट हुए लोग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन एएम नाथ। चम्बा : जिला चम्बा में बीपीएल सूची से नाम काटने पर लोगों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

खुदाई से पूर्व ‘सीबीयूडी’ एप के माध्यम से सूचना देना अनिवार्य : विभागों और निर्माण एजेंसियों को ‘सीबीयूडी’ एप के प्रयोग का दिया जाएगा प्रशिक्षण : DCअपूर्व देवगन

एएम नाथ। मंडी, 21 जून।  भूमिगत आधारभूत संरचनाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा प्रारंभ किए गए ‘सीबीयूडी’ (Call Before u Dig) एप के बारे में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डिजिटल क्विज़ में सहजप्रीत अव्वल : जवीर-दुष्यंत-लकी संयुक्त रूप से द्वितीय बजट 2026 पर युवाओं की शानदार पकड़, राष्ट्र निर्माण में भागीदारी का दिया संदेश

रोहित जसवाल। संतोषगढ़ :  देश के युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी से जोड़ने और उन्हें नीतियों व विकास प्रक्रिया से परिचित कराने के उद्देश्य से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार...
Translate »
error: Content is protected !!