जगत सिंह नेगी पहले भर्ती घोटालों और बैकडोर नियुक्तियों पर जवाब दें, फिर भाजपा पर बोलें : संदीपनी भारद्वाज

by

कांग्रेस ने युवाओं से रोजगार का वादा निभाने के बजाय भविष्य छीना, पारदर्शी भर्तियां करें: भाजपा

एएम नाथ। शिमला : भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी के भाजपा नेतृत्व पर दिए गए बयान की आलोचना करते हुए कहा कि उन्हें पहले अपनी सरकार के भर्ती मामलों और कथित बैकडोर नियुक्तियों पर जवाब देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार नियमित भर्तियों का वादा कर सत्ता में आई थी, लेकिन ढाई वर्ष बाद भी युवाओं को रोजगार नहीं मिल सका।
संदीपनी ने कहा कि कर्मचारी चयन आयोग को कथित अनियमितताओं के आधार पर बंद किया गया, लेकिन अब तक न तो जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की गई और न ही दोषियों की जानकारी दी गई। उन्होंने सरकार से इस पूरे मामले पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की। भाजपा प्रवक्ता का दावा है कि पूर्व भाजपा सरकार के दौरान अंतिम चरण में पहुंची सैकड़ों नियुक्तियां भी कांग्रेस सरकार ने रोक दीं, जिससे हजारों युवकों और रिश्तेदारों को कथित तौर पर बैकडोर से नियुक्तियां देने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि आउटसोर्स भर्ती प्रक्रिया भी अब राजनीतिक हस्तक्षेप का माध्यम बन गई है, जोाओं का भविष्य प्रभावित हुआ।
उन्होंने कांग्रेस सरकार पर पारदर्शी भर्ती व्यवस्था खत्म कर अपने समर्थकों और रिश्तेदारों को कथित तौर पर बैकडोर से नियुक्तियां देने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि आउटसोर्स भर्ती प्रक्रिया भी अब राजनीतिक हस्तक्षेप का माध्यम बन गई है, जो मेरिट और पारदर्शिता के सिद्धांतों के विपरीत है।
संदीपनी भारद्वाज ने कहा कि केंद्र सरकार ने पेपर लीक मामलों में सख्त कार्रवाई करते हुए सीबीआई जांच, दोषियों की गिरफ्तारी और पुनर्परीक्षा जैसे कदम उठाए, जबकि हिमाचल सरकार कर्मचारी चयन आयोग मामले की जांच को अब तक पूरा नहीं कर सकी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को भाजपा पर टिप्पणी करने के बजाय प्रदेश के युवाओं को यह बताना चाहिए कि नियमित भर्तियां कब होंगी और भर्ती मामलों की जांच कहां तक पहुंची है। भाजपा ने कहा कि वह युवाओं के अधिकारों और पारदर्शी भर्ती व्यवस्था की मांग को लगातार उठाती रहेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ट्रक को आग लगी : केबिन में सौ रहा ड्राइवर जिंदा जला

लुधियाना : खन्ना के निकट नेशनल हाईवे पर पेट्रोल पंप के बाहर शनिवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे ट्रक में आग लगने से केबिन में सो रहा ड्राइवर जिंदा जल गया। मृतक ड्राइवर की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अग्निवीर भर्ती रैली में आज 636 युवाओं ने लिया भाग

रोहित भदसाली।  मंडी, 21 नवम्बर। सेना भर्ती कार्यालय मंडी के भर्ती निदेशक कर्नल डीएस सामन्त ने बताया कि मंडी के पड्डल मैदान में आयोजित की जा रही अग्निवीर भर्ती रैली में वीरबार को कोटली,...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कोकोवाल मज़ारी व गढ़ीमानसोवल जंगलों की खड्डों में अवैध माइनिंगमाइनिंग : बरसात के बाद एक बार फिर माइनिंग माफिया सरगर्म

गढ़शंकर।  गढ़शंकर के गांव कोकोवाल मज़ारी व गढ़ीमानसोवल जंगलों की खड्डों में अवैध माइनिंग चल रही है।  बरसात के मौसम के पहले भी माइनिंग माफिया ने हजारों टिप्पर बोल्डर पत्थर के उठा लिए थे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

इंटीग्रेटेड रोड एसिडेंट डाटाबेस पर आयोजित होगी कार्यशाला 

एएम नाथ। चंबा, 7 फरवरी :   क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी  राम प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि  सड़क सुरक्षा माह   के अर्न्तगत क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय चम्बा द्वारा  इंटीग्रेटेड रोड एसिडेंट डाटाबेस   (आईआरएडी)  के तहत...
Translate »
error: Content is protected !!