जगदीश भोला समेत 17 लोगों को सजा, पत्नी और ससुर को भी हुई सजा : मामले में कुल 23 आरोपी थे। इसमें से चार की मृत्यु हो चुकी, ड्रग तस्करी से जुड़ा मनी लांडरिंग का था मामला,

by

चंडीगढ़ : इंटरनेशनल ड्रग तस्करी (6000 करोड़ रुपए की) से जुड़े मनी लॉड्रिंग मामले में ईडी की विशेष अदालत ने पंजाब पुलिस के बर्खास्त डीएसपी जगदीश भोला समेत 17 लोगों को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई है। इसमें भोला की पत्नी व ससुर भी शामिल है। इस मौके ईडी के अधिकारी भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि चार चार्जशीटों में फैसला आया है। जबकि तीन अभी भी शेष हैं। इस दौरान जगदीश भोला, मनप्रीत, सुखराज, सुखजीत सुखा, मनिंदर, दविंदर सिंह हैप्पी, अवतार सिंह को 10-10 साल की सजा सुनाई गई है।

जबकि जगदीश भोला की पत्नी गुरप्रीत कौर, अवतार की पत्नी संदीप कौर, जगमिंदर कौर औलख, गुरमीत कौर, अरमजीत सिंह व भोला के ससुर दिलीप मान को 3-3 साल की सजा सुनाई है। वहीं, गुरप्रीत सिंह, सुभाष बजाज व अंकुर बजाज को 5-5 साल साल की सजा सुनाई है। इस मामले में कुल 23 आरोपी थे। इसमें से चार की मृत्यु हो चुकी है। भोला के पिता बलशिंदर भी केस में आरोपी थे, हालांकि उनकी मौत हो चुकी है। जबकि केस में 2 लोग पीओ है। हालांकि अभी तक इस मामले में डिटेल आर्डर नहीं आए है।

400 करोड़ की ड्रग मनी से बनाई प्रॉपर्टी : ईडी के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर निरंजन सिंह भी अदालत में पहुंचे हुए थे। उनकी अगुवाई में इस मामले की जांच हुई थी। उन्होंने बताया कि आज चार चार्जशीट में फैसला आया है। जांच के बाद दोषियों द्वारा नशे की आदमन से बनाई प्रॉपर्टी अटैच की थी। प्रॉपर्टी की मार्केट वेल्यू 400 करोड़ से अधिक थी। यह विभिन्न जगह पर आरोपियों ने बनाई थी। सारी प्रॉपर्टी को अटैच किया गया था। उन्होंने बताया कि कोविड समय डेढ़ साल में कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।

मामला11 साल पहले सामने आया था : मामला साल 2013 में सामने आया था। जब पंजाब पुलिस ने इस मामले में अर्जुन अवॉर्डी पहलवान रुस्तम-ए-हिंद और पंजाब पुलिस के बर्खास्त डीएसपी जगदीश सिंह भोला को गिरफ्तार किया था। तब पता चला था कि यह रैकेट पंजाब से लेकर विदेशों तक फैला हुआ है। इस केस के सामने आने से पंजाब की राजनीति से लेकर खेल जगत में भूचाल आ गया था। वहीं, राज्य के कई नेताओं पर भी सवाल उठे थे। जांच में पता चला था कि यह ड्रग रैकेट 6 हजार करोड़ का है। साल 2019 में इस मामले में सीबीआई की अदालत ने 25 लोगों को एनडीपीएस एक्ट के तहत सजा सुनाई थी।

नहीं भरा कोई टैक्स , करोड़ों की बनाई संपत्ति : ईडी ने जब मामले की जांच शुरू की तो पता चला था कि इस केस में शामिल आरोपियों ने करोड़ों रुपए की प्रॉपर्टी बनाई हुई है। जबकि इन लोगों ने इनकम टैक्स तक नहीं भरा था। वहीं, उनकी आमदन से आय बहुत अधिक है। इससे साफ हो गया था कि उक्त लोग किसी अन्य कारोबार में शामिल थे। इसके बाद ईडी ने आरोपियों की प्रॉपर्टी काे अटैच किया था। इसमें मोहाली से लेकर कई जगह आलीशान कोठियां, इंडस्ट्रियल प्लॉट व अन्य संपत्ति शामिल थी।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

लॉकर मे से 6 लाख रुपए, सोने के गहने अलमारी से चोरी : पुलिस ने नौकरानी के विरुद्ध मामला किया दर्ज

तलवाड़ा (राकेश शर्मा) थाना प्रभारी तलवाड़ा हर गुरदेव सिंह को दी शिकायत मे संजीव कुमार पुत्र रमेश चंद निवासी एससीएफ 10 सी सेक्टर नंबर 2 तलवाड़ा ने बताया कि मैं अपने पिता रमेश चंद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

द्रंग और सदर विधानसभा क्षेत्र को 46.82 करोड़ रुपये लागत की विकासात्मक परियोजनाओं की मुख्यमंत्री ने दी सौगात

एएम नाथ। मंडी:  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला मंडी के द्रंग और सदर विधानसभा क्षेत्रों के लिए 46.82 करोड़ रुपये लागत की 9 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। उन्होंने...
article-image
पंजाब

एएसआई की पिस्तौल से युवक ने खुद को मारी गोली, मचा हड़कंप

अमृतसर। पंजाब के अमृतसर में स्वर्ण मंदिर परिसर में एक युवक ने खुद को गोली मार ली। घायल युवक को इलाज के लिए श्री गुरु नानक देव अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में उसकी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पॉवर सेक्टर में चल रहे घोटाले हैं विमल नेगी की मौत का कारण – पीएसयू से हाइड्रल प्रोजेक्ट लेने में सरकार का बड़ा खेल  : जयराम ठाकुर

बसों का मिनिमम किराया पांच रुपए बढ़ाना प्रदेश वासियों के साथ निर्दयता एएम नाथ। शिमला :  भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस पर भाजपा मुख्यालय दीपकमल पहुंचे नेता प्रतिपक्ष ने पत्रकारों से बातचीत में...
Translate »
error: Content is protected !!