जज के नाम पर 30 लाख रिश्वत मांगने के आरोप में वकील और बिचौलिया गिरफ्तार

by

चंडीगढ़ । बठिंडा में तैनात जज के नाम पर 30 लाख रुपये रिश्वत मांग रहे एक नामी वकील और बिचौलिये को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए वकील की पहचान सेक्टर 15 निवासी जतिन सलवान के रूप में हुई है जोकि पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट में वकालत करता है।

वहीं उसका साथी सतनाम सिंह पेशे से प्रापर्टी डीलर है। इन दोनों को सीबीआइ ने वीरवार देर रात सेक्टर 9 से पकड़ा था। शुक्रवार को इन्हें ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया और बुड़ैल जेल भेज दिया गया। सीबीआई ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीबीआई बठिंडा में तैनात जज की भूमिका की भी जांच कर रही है। सीबीआई को इस मामले में कुछ सरकारी अधिकारियों की मिलीभगत की भी आशंका है। सीबीआइ के मुताबिक दोनों तलाक के एक मामले में रिश्वत मांग रहे थे। इनके खिलाफ फिरोजपुर के रहने वाले हरसिमरनजीत सिंह ने शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि उनकी बहन का तलाक का केस बठिंडा की अदालत में लंबित है। एडवोकेट जतिन सलवान ने उस केस में उनके हक में फैसला करवाने का दावा करते हुए 30 लाख रुपये मांगे। इधर, हरसिमरनजीत ने इस बारे में सीबीआई को सूचना दे दी। सीबीआइ ने वकील को पकड़ने के लिए ट्रैप लगाया। वकील और बिचौलिये ने शिकायतकर्ता को सेक्टर 9 के एक कैफे बुलाया। वहां सीबीआई की टीम पहले से मौजूद थी। वहां सीबीआई ने उन्हें रिश्वत की रकम की पहली किस्त के चार लाख रुपये के साथ दबोच लिया।

सीबीआई के पास आरोपित वकील की रिकार्डिंग भी है जिसमें वह रिश्वत की रकम को स्वीकार कर रहा है। आरोपित रिकार्डिंग में कह रहा है कि ””””रिश्वत दे पैसे कदी घट नहीं हुंदे”””” यानी रिश्वत की रकम कभी कम नहीं होती।

 गिरफ्तार हो चुका है  पहले भी एडवोकेट  :  एडवोकेट जतिन सलवान को 2016 में चंडीगढ़ पुलिस ने भी गिरफ्तार किया था। पुलिस ने एक बिजनेसमैन सुखबीर सिंह शेरगिल के ड्राइवर को 2.6 किलो अफीम और 15 लाख रुपये जाली करेंसी के साथ पकड़ा था। जांच के दौरान पता चला था कि शेरगिल को फंसाने के लिए कुछ लोगों ने मिलकर यह साजिश रची थी, जिनमें एडवोकेट सलवान का भी नाम शामिल था।

इस मामले में सलवान और अन्य लोगों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था, हालांकि बाद में एडवोकेट सलवान को जमानत मिल गई थी। सलवान समेत अन्य आरोपितों के खिलाफ यह मामला हाई कोर्ट में विचाराधीन है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

26 अगस्त से शुरू हो रही मणिमहेश यात्रा के लिए पंजीकरण शुरू : प्रति यात्री 20 रुपये शुल्क

एएम नाथ। चंबा : आधिकारिक तौर पर श्री मणिमहेश यात्रा 26 अगस्त से शुरू होकर 11 सितंबर तक चलेगी। यात्रियों को पंजीकरण के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन सुविधा प्रदान की जा रही है। यात्री...
article-image
पंजाब

75 में स्वतंत्र दिवस पर गढ़शंकर में तहसील स्तरीय समागम आयोजित -एसडीएम अरविंद कुमार ने फहराया तिरंगा

गढ़शंकर : गढ़शंकर के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान में 75वें स्वतंत्र दिवस के अवसर पर तहसील स्तरीय संक्षिप्त समागम आयोजित किया गया। इस समागम में मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम...
article-image
पंजाब

कमलदीप ने किए 3 गोल : ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबाल अकादमी गढ़शंकर ने रेल कोच फैक्ट्री को 4-2 से हराया

गढ़शंकर : बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर के ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबाल स्टेडियम में ओलंपियन जरनैल सिंह मैमोरियल फुटबाल टूर्नामैंट कमेटी के प्रबंध अधीन 36वीं जे.सी.टी. पंजाब स्टेट सुपर फुटबाल लीग का मुकाबला...
article-image
पंजाब , हरियाणा

कांग्रेस में है देश के लिए शहादत देने की परंपरा, भाजपा में नहीं – भाजपा केवल राष्ट्रवाद का उपदेश देती है, जबकि कांग्रेस वास्तव में इसका पालन करती: तिवारी

मुफ्त राशन को दोगुना करना, गरीबों को 8500 प्रतिमाह देने जैसी पार्टी की कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र किया चंडीगढ़, 16 मई: वरिष्ठ कांग्रेस नेता और चंडीगढ़ संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार मनीष...
Translate »
error: Content is protected !!