जन सहयोग से नशामुक्त पंजाब का सपना होगा साकार : ब्रम शंकर जिम्पा

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पंजाब सरकार की ओर से मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में प्रदेश भर में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत होशियारपुर विधानसभा क्षेत्र में भी जागरूकता का बिगुल बज चुका है। इस क्रम में आज विधायक ब्रम शंकर जिम्पा के नेतृत्व में वार्ड नंबर 49, 46, 23, 14, 16 और 8 में नशा मुक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

इन कार्यक्रमों का उद्देश्य नशे के खिलाफ जनजागरूकता फैलाना, समाज को इससे होने वाले नुकसान के प्रति संवेदनशील बनाना और युवाओं को नशे की गिरफ्त से दूर रखना है। वार्ड वासियों की उपस्थिति और सक्रिय भागीदारी से यह साफ जाहिर हुआ कि शहरवासी नशे के खिलाफ एकजुट हैं।

विधायक जिम्पा ने इस मौके पर उपस्थित नागरिकों को नशा न करने, नशा बेचने वालों का बहिष्कार करने और ऐसे असामाजिक तत्वों की किसी भी स्थिति में मदद न करने की सामूहिक शपथ दिलाई। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि हम अपने क्षेत्र में नशा बेचने वालों को पनपने नहीं देंगे। अगर कोई नशा बेचता है या उसका समर्थन करता है, तो हम उसके लिए जमानत तक नहीं देंगे।

उन्होंने कहा कि नशा पंजाब की जड़ें खोखली कर रहा है और इसे रोकना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से नशे के खिलाफ पूरी मजबूती से कदम उठाए जा रहे हैं, लेकिन जब तक आम लोग साथ नहीं देंगे, तब तक इस लड़ाई को पूरी तरह नहीं जीता जा सकता।

विधायक ने पुलिस प्रशासन को भी निर्देश दिए कि वे नशे के सौदागरों पर कड़ी नजर रखें और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। साथ ही उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे खेलों और शिक्षा की ओर ध्यान दें और अपना भविष्य उज्ज्वल बनाएं।

कार्यक्रमों के अंत में सभी वार्डों में नशा मुक्त समाज के लिए एकजुटता का संदेश देते हुए मार्च भी निकाले गए, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं और युवाओं ने भाग लिया।
इस मौके पर मेयर सुरिंदर कुमार, संदीप चेची, पार्षद मुखी राम, विधानसभा कॉर्डिनेटर कंचन देओल, राजविंदर कौर के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

इलाज कराने आए शख्स ने अस्पताल में तोड़फोड़ की और डॉक्टर से बदसलूकी की : डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

गढ़शंकर, 2 मार्च  : सिविल अस्पताल गढ़शंकर में बीती रात अपना इलाज कराने आए एक व्यक्ति द्वारा ऑन ड्यूटी डॉक्टर के साथ दुर्व्यवहार करने और आपातकालीन कक्ष का शीशा तोड़ने का मामला सामने आया...
article-image
पंजाब

हुक्का बार चलाने पर पाबंदी, छोटे उद्योगों में काम करने वालों के नाम/पते का विवरण रखने का आदेश : पारंपरिक पेड़ों की कटाई पर प्रतिबंध रहेगा

18-अम्यूनिशन डिपो, ऊंची बसी, दसूहा के 1000 गज क्षेत्र में आग लगाने पर मनाही होशियारपुर, 6 नवंबर: जिला मजिस्ट्रेट कोमल मित्तल ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत मिले अधिकारों...
article-image
पंजाब

विधायक रौड़ी के राजसी सचिव चन्नी के जन्म दिवस पर किया पौधारोपण

सडक़ों के किनारे वृक्षारोपण की मांग, विधायक को सौंपा मांगपत्र गढ़शंकर :  वातावरण बचाओ कमेटी गढ़शंकर द्वारा शनिवार को हलका विधायक जय किशन रौड़ी को ज्ञापन सौंप कर हलके की लिंक सडक़ों के किनारे...
article-image
पंजाब

धरती को पेड़ों से भरकर ही ग्लोबल वार्मिंग से मुक्ति मिलेगी : संत सीचेवाल

जालंधर/होशियारपुर/दलजीत अजनोहा/27 मई पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवा ने निर्मल कुटिया सीचेवाल में श्रीमान संत अवतार सिंह जी की 37वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि संत अवतार सिंह की...
Translate »
error: Content is protected !!