जन सुविधाओं को और बेहतर व पारदर्शी बनाने के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध: सुंदर शाम अरोड़ा

by

होशियारपुर : उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि होशियारपुर के अंदर जन सुविधाओं को और बेहतर बनाने व सरकारी योजनाओं को पारदर्शी ढंग से लागू करवाने के लिए सरकार वचनबद्ध है। वे गांव बसी हस्त खां में स्मार्ट विलेज कैंपेन के अंतर्गत 20 लाख रुपए की लागत से बनाई गई गलियों, नालियों के निर्माण कार्य व गंदे पानी की निकासी के लिए बनाए गए प्रोजैक्ट का उद्घाटन करने के दौरान संबोधित कर रहे थे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि वे लगातार गांवों का दौरा कर रहे हैं ताकि गांवों की मांगों के अनुसार काम करवा कर गांवों की नुहार बदली जा सके। उन्होंने कहा कि गांवों में जाकर पता लगता है कि संबंधित गांव की क्या मुश्किलें हैं। उन्होंने कहा कि जहां विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी वहीं सरकार की ओर से चलाई जा रही अलग-अलग योजनाओं को सुचारु ढंग से योज्य व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा।
सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि भविष्य में होशियारपुर को और ऊंचाईयों पर ले जाने के लिए योजनाएं बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की जन कल्याण योजनाओं को जरु रतमंद लोगों तक पहुंचाना हर अधिकारी की जिम्मेदारी है, ताकि जरु रतमंद सरकार की इन योजनाओं का लाभ ले सकें। उन्होंने गांव वासियों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि जहां विकास के पक्ष से गांव में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी वहीं योज्य व्यक्ति को अलग-अलग योजनाओं के अंतर्गत दी जा रही सुविधाएं भी सुनिश्चित की जाएंगी। इस मौके पर सरपंच अमरजीत सिंह पप्पू, ब्लाक समिति सदस्य किरन मल्ही, बी.डी.पी.ओ अभय चंद्र, देहाती कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन कर्म चंद, सुखविंद सिंह, मलकीत सिंह, गुरबख्श कौर(सभी पंच), परमिंदर कौर, निंदर कौर, हरबंस लाल, रेशम कौर, नसीब चंद, हरभजन कौर, कमलजीत, बलजीत कौर, कमलेश, सरपंच कुलदीप अरोड़ा, राहुल गोहिल आदि भी मौजूद थे।
—-

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

अवैध खनन, चिट्टा और पीपल तथा बड़ जैसे बड़े पेड़ों की कटान व तस्करी पर डिप्टी सीएम के कड़े तेवर : 3 प्रमुख समस्याओं से जिले को पूरी तरह मुक्त बनाने पर ध्यान केंद्रित करने की डिप्टी सीएम की प्रशासन को कड़ी हिदायत

ऊना में हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के कार्यालय का उप मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन रोहित जसवाल। ऊना, 13 दिसंबर. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ऊना जिले के रामपुर में हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित...
article-image
पंजाब

नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले व्यक्ति विरुद्ध मुकदमा दर्ज

गढ़शंकर, 28 सितंबर : गढ़शंकर पुलिस ने लखवीर सिंह उर्फ खीरू पुत्र केवल सिंह निवासी गांव टिब्बियां के खिलाफ नाबालिग लड़की को भगा ले जाने के आरोप में धारा 96,137(2) बीएनएस एक्ट के तहत...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

20 दिन बाद जेल से बाहर आया : रंकज ने दावा उसे साजिश के तहत फंसाया, आरोपी लड़की या सन्नी मेहता को जानता तक नहीं

मोहाली : मोहाली स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में नहाती हुई 60 से ज्यादा लड़कियों के वीडियो वायरल करने से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया गया शिमला का रंकज वर्मा 20 दिन बाद जेल...
Translate »
error: Content is protected !!