जनगणना 2027 के प्रथम चरण की तैयारियों के लिए राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सम्मेलन आयोजित

by
एएम नाथ। शिमला : मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने आज यहां जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकान गणना की तैयारियों को लेकर आयोजित राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सम्मेलन की अध्यक्षता की।
इस अवसर पर मुख्य सचिव ने कहा कि जनगणना एक राष्ट्रीय महत्व की गतिविधि है, जिसे सभी विभागों के समन्वित प्रयासों से समयबद्ध और सटीकता से पूरा किया जाना चाहिए।
उन्होंने अधिकारियों को जनगणना से संबंधित प्रशिक्षण, मानव संसाधन की उपलब्धता और तकनीकी तैयारियों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए ताकि कार्य निष्पक्ष, पारदर्शी और त्रुटिरहित ढंग से सम्पन्न हो सके। उन्होंने इस बार जनगणना के डिजिटलीकृत कोड में संचालित होने को सराहनीय पहल बताया।
सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग एवं सह-राज्य नोडल अधिकारी राजेश शर्मा ने विभिन्न विभागों और अधिकारियों की भूमिकाओं एवं उत्तरदायित्वों पर विस्तार से प्रकाश डाला और जनगणना कार्य के सफल क्रियान्वयन के लिए समन्वित प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।
सम्मेलन के दौरान जनगणना 2027 के प्रथम चरण से संबंधित कार्य योजना और जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा की गई।
राज्य स्तरीय जनगणना समन्वय समिति के सदस्यों, सभी मंडलीय आयुक्त, उपायुक्त, नगर निगम आयुक्त, निदेशक जनगणना कार्य दीप शिखा शर्मा, जनगणना कार्य निदेशालय के अधिकारी तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने सम्मेलन में भाग लिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सेहत बीमा योजना को प्रदेश में वास्तविकता से लागू करे पंजाब सरकार : खन्ना

होशियारपुर, 11 फरवरी  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि पंजाब सरकार की 10 लाख की सेहत बीमा योजना पंजाब के अधिकतर अस्पतालों में लागू नहीं है जिसके चलते कई अस्पतालों में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मनाली में ब्यास में सेल्फी लेते बह गई ननद-भाभी, एक शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी : वशिष्ठ चौक के पास हादसा; एक शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

एएम नाथ। मनाली पर्यटन नगरी मनाली में एक बार फिर ब्यास नदी में फोटो खींचते समय दो महिला पर्यटक बह गई। दोनों ननद और भाभी बताई जा रही है। एक का शव बरामद हुआ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन के लिए बैठक आयोजित : अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने की अध्यक्षता

एएम नाथ। चम्बा, 13 नवंबर :   अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा की अध्यक्षता में 15 नवंबर को जनजातीय नायक एवं आदर्श बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष पर आयोजित होने वाले जिला स्तरीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

इधर-उधर कचरा फेंकने पर देना पड़ेगा भारी जुर्माना : सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से निगरानी शुरू

नगर परिषद बिलासपुर ने गीला और सूखा कचरा अलग-अलग कर सफाई कर्मियों को देने की अपील की एएम नाथ। बिलासपुर, 27 फरवरी: वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद बिलासपुर वर्षा चौधरी ने जानकारी देते हुए...
Translate »
error: Content is protected !!