जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आरंभ

by
एएम नाथ। सोलन  : उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि जनगणना कार्य को त्रुटिरहित रूप से पूर्ण करने में प्रशिक्षण कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मनमोहन शर्मा आज यहां जनगणना-2027 के लिए आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे।
मनमोहन शर्मा ने जनगणना-2027 के लिए ज़िला सोलन में नियुक्त 38 फील्ड ट्रेनर को तकनीकी एवं व्यावहारिक पहलुओं पर विस्तृत जानकारी तथा आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी फील्ड ट्रेनर इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम को पूरी तरह समझें ताकि जनगणना करने में कोई कठिनाई न आए।May be an image of one or more people, people studying, table and newsroom
उपायुक्त ने कहा कि जनगणना संबंधित जानकारी पूर्ण रूप से गोपनीय रखी जाएगी। उन्होंने ज़िला वासियों से आग्रह किया कि वह जनगणना अधिकारी को अपनी सही व पूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाने में सहयोग करें, ताकि जनगणना कार्य को स्टीक रूप से पूर्ण किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों का आह्वान किया कि वह इस कार्य को पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी से पूर्ण करना सुनिश्चित करें।May be an image of one or more people
उन्होंने कहा कि जनगणना-2027 में पहली बार स्व-गणना पद्धति प्रारंभ की जा रही है। इसमें व्यक्ति वेब पोर्टल www.census.gov.in@se के माध्यम से अपनी जानकारी प्रस्तुत कर सकते है।
तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में राजकीय महाविद्यालय नालागढ़ के मास्टर ट्रेनर डॉ. नरेश तथा राजकीय महाविद्यालय सोलन की रूपा कैथ द्वारा जनगणना संबंधी आवश्यक पहलुओं पर फील्ड ट्रेनरों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।May be an image of one or more people, people studying, table, hospital and text that says "PO TRAINING TRAININGOFFIELDTRAINERSFUR OF FIFLD THEMRSTPHASEOFCENSIS-2027 TRAINERSFOR PHASE( FCENSUIS-2027 (HOUSELISTINGOPERATIONO; (HOUSELISTINGO PERATIONS SOLA SOLAN जनगणना से जन कल्याए W2AN ስያና Latydna TO1E JN12170 PED a1"
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त सोलन एवं नोडल अधिकारी जनगणना राहुल जैन, ज़िला मुख्यालय सोलन से जनगणना प्रभारी कोमल गर्ग और प्रियंका भारद्वाज उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

समाज सेवी नरेश कम्बाला के ससुर का निधन बिभिन्न राजनीतिक ,समाजिक  व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने किया शोक व्यक्त

हरोली/ गढ़शंकर : समाज सेवी नरेश कम्बाला के ससुर मसत राम बीटन का आज निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार में आज 27 सितंबर को 2 वजे उनके पैतृक गांव बीटन, जिला ऊना मके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार ही माता-पिता : जिन बच्चों के मां.बाप नहीं

शिमला : मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि प्रदेश सरकार 101 करोड़ रुपये का मुख्यमंत्री सुखाश्रय सहायता कोष स्थापित करेगी। इसके माध्यम से जरूरतमंद बच्चों एवं निराश्रित महिलाओं को उच्च एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निर्दलीय MLA आशीष शर्मा से विजिलेंस ने की पूछताछ…कांग्रेस झूठे मुकदमों से कर रही परेशान : आशीष शर्मा

एएम नाथ । हमीरपुर, 11 सितंबर :  हिमाचल प्रदेश के निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा से राज्य विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो ने एक पुराने मामले में पूछताछ की है। विधायक पर एक कंस्ट्रक्शन कंपनी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शिलाई व भरमौर विधानसभा क्षेत्रों में महिला मतदाता लिंग अनुपात में उल्लेखनीय वृद्धिः नंदिता गुप्ता

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश की मुख्य निर्वाचन अधिकारी नंदिता गुप्ता ने जानकारी दी है कि विभाग के विशेष प्रयासों से पिछले 45 दिनों में शिलाई और भरमौर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में...
Translate »
error: Content is protected !!