जनजातीय मंत्री जगत सिंह नेगी ने की अध्यक्षता : वन अधिकार अधिनियम को लेकर केलांग में आयोजित हुई एकदिवसीय कार्यशाला

by
एएम नाथ। केलांग 26 जून :   जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के केलांग मुख्यालय में एकदिवसीय वन अधिकार अधिनियम को लेकर एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।
राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास तथा लोक शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
कार्यशाला में लाहौल स्पीति की विधायक अनुराधा राणा विशेष तौर पर मौजूद रही।
जनजातीय मंत्री जगत सिंह नेगी ने कार्यशाला में संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार वन अधिकार अधिनियम 2006 का जनजातीय जिलों में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित बनाएगी ताकि पात्र लोगो एवं उपेक्षित वर्गों को लाभ मिल सके।
उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित बनाने के उपरांत प्रदेश स्तर पर भी इसे लागू किया जाएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि इस अधिनियम के तहत व्यक्तिगत व सामूहिक मामले को अधिकारियों ने लंबे समय से कानून की बारीकियों व शंकाओं के चलते स्वीकृति प्रदान नहीं की जा रही थी लिहाजा अब इस अधिनियम को प्रभावी तौर पर लागू करने के लिए शिमला में जनजातीय क्षेत्रों के डीसी, एसडीएम व निगम अधिकारी सहित डीएलसी, एसडीएलसी के गैर सरकारी सदस्यों के अलावा पंचायती राज संस्थाओं के सदस्यों, जिसमें जिला परिषद व पंचायत समिति के सदस्यों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया और हर एक पहलू को स्पष्ट रूप से बताया गया है और विस्तार पूर्वक चर्चा की गई है।
नेगी ने कहा कि वन अधिकार अधिनियम एक ऐतिहासिक कानून है। इस अधिनियम को लागू कर पात्र लोगों को भूमि उपलब्ध करवाई जाएगी, ताकि इस अधिनियम का भरपूर लाभ मिल सके।
उन्होंने कहा कि जो अधिकारी एवं कर्मचारी समयबद्ध सीमा में कार्य नहीं करेंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और सभी वर्गो के हितों की रक्षा की जाएगी। जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि पंचायत में आयोजित होने वाली ग्राम सभा को वन अधिकार अधिनियम 2006 के
तहत जमीन प्रदान करने का अधिकार प्राप्त है। ग्राम सभा में 50 प्रतिशत की उपस्थिति होना अनिवार्य है, जिसमें 10 प्रतिशत महिलाओं की उपस्थिति अनिवार्य है। उन्होंने बताया की वन अधिकार नियम को जानकारी लोग इंटरनेट के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं।
कार्यशाला में जगत सिंह नेगी ने उपायुक्त लाहौल स्पीति को यह भी निर्देश जारी किए की स्पीति उप मंडल के पात्र लोगों की फैसले काजा में ही किये जाए।
विधायक अनुराधा राणा ने वन अधिकार अधिनियम के जनजातीय क्षेत्रों में प्रभावी तौर से लागू करने को प्रदेश सरकार का एक ऐतिहासिक निर्णय बताया तथा मंत्री जगत सिंह नेगी का उन्होंने विशेष रूप से आभार भी व्यक्त किया।
उपायुक्त राहुल कुमार ने मंत्री जगत सिंह नेगी को आश्वासन देते हुए कहा कि ज़िला लाहौल स्पीति के वन अधिकार अधिनियम से जुड़े लंबित मामलों को एक माह के भीतर निपटारा सुनिश्चित बनाया जाएगा।
वन अधिकार अधिनियम को लेकर कार्यशाला का संचालन एसडीएम केलांग रजनीश शर्मा ने किया ।
कार्यशाला में सहायक आयुक्त संकल्प गौतम, एसडीएम उदयपुर केशव राम अन्य विभागों के अधिकारी, पंचायती राज संस्था के विभिन्न जन प्रतिनिधि तथा वन अधिकार अधिनियम समितियों के जिला व उप मंडल स्तर के अध्यक्ष, सचिव, सरकारी तथा गैर सरकारी सदस्य भी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सेक्टर 9 में प्रॉपर्टी डीलर की 12 गोलियां मारकर हत्या : मृतक जिम से निकलकर अपनी गाड़ी में बैठ रहा था

चंडीगढ़ :  सेक्टर-9 में आज एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, मृतक जिम से निकलकर अपनी गाड़ी में बैठ रहे थे, तभी बाइक पर सवार दो अज्ञात...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक डॉ. जनक ने केंद्रीय मंत्री से भरमौर विधानसभा की तीन प्रमुख परियोजनाओं के लिए मांगा सहयोग और समर्थन

एएम नाथ। दिल्ली :  पांगी-भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज ने सोमवार को राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार जी के नेतृत्व में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी जी से मुलाक़ात की।...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार का HRTC कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट – 4 फीसदी बढ़ाया DA : 2025 तक हिमाचल पथ परिवहन निगम अधिकारियों के सभी वाहन इलैक्ट्रिक वाहन से बदल दिए जाएंगे – मुख्यमंत्री सुक्खू

रोहित भदसाली।  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां आयोजित हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के स्वर्ण जयंती समारोह की अध्यक्षता की। समारोह में उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

खनेरी में कॉलेज की नर्सिंग की 17 छात्राओं को हुआ टीबी : परिजनों का संस्थान में हंगामा…पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने उठाये स्वाल

एएम नाथ : शिमला ।  रामपुर के महात्मा गांधी मेमोरियल नर्सिंग संस्थान को लेकर बड़ी खबर है. यहां पर पढ़ाई कर रही करीब 17 प्रशिक्षु नर्सें टीबी की बीमारी से जूझ रही हैं। इस...
Translate »
error: Content is protected !!