जनजातीय वर्ग के लोगों को योजनाओं का लाभ किया जाए सुनिश्चित : डॉ. आशा लकड़ा

by

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य ने जिला अधिकारियों के साथ की बैठक

एएम नाथ। चंबा ;  राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा की अध्यक्षता में जिले के अनुसूचित जनजाति वर्ग से संबंधित लोगों के संवैधानिक सुरक्षा उपायों, कल्याण एवं विकास योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा को लेकर आज बचत भवन में बैठक का आयोजन किया गया।


डॉ. आशा लकड़ा ने विभिन्न विभागीय योजनाओं के तहत प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि जनजातीय वर्ग से संबंधित लोगों के हितों की रक्षा के लिए सभी विभागीय योजनाओं का लाभ उन्हें सुनिश्चित रूप से प्रदान किया जाना चाहिए।
उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को उपमंडल स्तर पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। साथ में उन्होंने विशेष रूप से गुज्जर समुदाय के लोगों में सिकल सेल एनीमिया की जांच करने को भी कहा।


डॉ. आशा लकड़ा ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि गर्भवती महिलाओं एवं दिव्यांग व्यक्तियों को प्रदान किए गए रोजगार से संबंधित जानकारी उपलब्ध करवाई जाए।

डॉ. आशा लकड़ा ने जनजातीय उपमंडल पांगी के लोगों की सुविधा को लेकर प्रस्तावित राष्ट्रीय उच्च मार्ग हटली- सिहुंता- चंबा- तीसा-पांगी के कार्यालय नोट की प्रति उपलब्ध करवाने को कहा।
उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को विभिन्न बस ठहराव स्थलों पर बायोडाइजेस्टर शौचालयों के निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।
डॉ. आशा लकड़ा ने पशुपालन विभाग द्वारा जनजातीय वर्ग से संबंधित लोगों की सुविधा के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि भेड़-बकरी पालकों को स्थानीय प्रजातियों के संवर्धन में प्राथमिकता प्रदान की जाए।


उन्होंने जल संग्रहण को लेकर भी संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने को कहा।
डॉ. आशा लकड़ा ने इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना -ग्रामीण, मुख्यमंत्री आवास योजना, स्वर्ण जयंती आश्रय योजना, शिक्षा, विद्युत, पेयजल, कृषि-बागवानी,अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम वन अधिकार अधिनियम, वित्तीय समावेशन एव्ं कौशल विकास से संबंधित विभिन्न योजनाओं की भी समीक्षा की तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उपयुक्त मुकेश रेपसवाल ने राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा का स्वागत करते हुए बैठक में लिए गए निर्णयों का प्रभावी पालन सुनिश्चित बनाने का आश्वासन दिया।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, जिला दंडाधिकारी भरमौर कुलबीर सिंह राणा, सहायक आयुक्त अपराजिता चंदेल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.विपिन ठाकुर, जिला विकास अधिकारी तेवेंद्र चनोरिया सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

गायक सिद्धू मूसेवाला की दिनदहाड़े हत्या

मानसा : अपने गीतों के माध्यम से गन कल्चर को बढ़ावा देने वाले गायक सिद्धू मूसेवाला की मानसा में हत्या कर दी गई है। उन पर मानसा में अज्ञात लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पीए बिभव कुमार की गिरफ्तारी के पीछे बीजेपी की साजिश : प्रधानमंत्री जी, ये एक-एक करके क्या आप हम लोगों को गिरफ़्तार कर रहे हैं? एक साथ सभी को गिरफ़्तार कर लीजिए – केजरीवाल

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के सीएम आवास पर पिटाई मामले में आखिरकर सीएम अरविंद केजरीवाल की चुप्पी टूट गई है। उन्होंने अपने पीए बिभव कुमार की गिरफ्तारी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बुआ के नवाब सिंह से थे अवैध संबंध , भतीजी के मेडिकल से किया मना – भतीजी को नवाब सिंह तक पहुंचाने वाली बुआ ने क्या-क्या बताया

कन्नौज जिले में पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव के डिग्री कॉलेज में रात के वक्त अपने साथ नाबालिग भतीजी को ले जाने वाली आरोपी बुआ को पुलिस ने आखिर बुधवार को तिर्वा से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नशे के खिलाफ जागेगा कुल्लू, 25 जून को मौहल में लगेगा विशेष जागरूकता शिविर

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत विशेषज्ञ देंगे उपचार, युवाओं महिलाओं और ग्रामीणों की होगी भागीदारी। जागरूकता के साथ उपचार एवं पुनर्वास सेवाओं की भी दी जाएगी जानकारी। बंजार, कुल्लू (परस राम भारती):- भारत...
Translate »
error: Content is protected !!