जनवरी माह तक दो माह से अधिक पुराने सभी इंतकाल के मामलों का होगा निपटारा

by

रणनीति बनाकर राजस्व मामलों के निपटारे में लाई जा रही तेजी : अपूर्व देवगन

एएम नाथ। मंडी :  उपायुक्त अपूर्व देवगन ने आज डीआरडीए के सम्मेलन कक्ष में आयोजित राजस्व अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिले में लंबित राजस्व मामलों के शीघ्र एवं निष्पक्ष निपटारे पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि छह माह से अधिक समय से लंबित निशानदेही और तकसीम के मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए, जबकि दो माह से अधिक समय से लंबित सभी इंतकाल के मामलों का निपटारा जनवरी माह तक अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए। उपायुक्त ने फेयर डिसपोजल पर फोकस करते हुए ठोस रणनीति बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए।
बैठक में एक सितम्बर से 30 नवम्बर की अवधि से संबंधित पूर्व डाटा तथा नवीनतम स्थिति के आधार पर राजस्व न्यायालय मामलों, म्यूटेशन, दुरुस्त जमाबंदी, राहत मामलों, पटवारखानों की स्थिति, स्वामित्व योजना, स्टांप एवं पंजीकरण, माय डीड, देवी-देवता और भूमिहीनों को भूमि आवंटन से संबंधित मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई। इसके साथ ही सीएम सेवा संकल्प, ई-समाधान पोर्टल तथा जिला लोक शिकायत निवारण प्रकोष्ठ में लंबित शिकायतों की स्थिति की भी समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निपटारे के निर्देश दिए गए।
उपायुक्त ने कहा कि आपदा के दौरान जिले के सभी राजस्व अधिकारियों द्वारा सराहनीय कार्य किया गया है और अब उसी प्रतिबद्धता के साथ नियमित राजस्व कार्यों में भी तेजी लाई जाए। उन्होंने बल्ह उपमंडल में अपेक्षाकृत कम प्रगति का उल्लेख करते हुए कहा कि वे शीघ्र ही उपमंडल का दौरा करेंगे, ताकि कार्यों की प्रगति का मौके पर आकलन किया जा सके।
—————————–
आधार और मोबाइल सीडिंग में तेजी लाने के निर्देश

उपायुक्त ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि 30 और 31 दिसम्बर को आयोजित होने वाली राजस्व अदालतों के दौरान भूमि खातों की आधार और मोबाइल सीडिंग के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 9,81,445 भूमि खातों में से अब तक 3,54,699 भूमि खातों की ही आधार सीडिंग हो पाई है, जिसे प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाना आवश्यक है।
उन्होंने यह भी बताया कि 1955 से लेकर 1990 तक की लेगेसी प्रविष्टियों की स्कैनिंग और डिजिटाइजेशन का कार्य लगभग शतप्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है, जो राजस्व अधिकारियों की मेहनत और प्रतिबद्धता का प्रतिफल है।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ मदन कुमार, जिला राजस्व अधिकारी हरीश शर्मा सहित विभिन्न उपमंडलों के एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जीएसएसएस होबार ने जिला स्तर पर SMC पुरस्कार में मारी बाज़ी

ब्लॉक में प्रथम के बाद अब जिला स्तर पर तृतीय स्थान, विद्यालय की बड़ी उपलब्धि टीम वर्क और समर्पण का परिणाम, GSSS होबार का फिर शानदार प्रदर्शन एएम नाथ। चम्बा : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सुनिश्चित करें कल्याणकारी योजनाओं का लाभ – मोहन लाल ब्राक्टा

हिमाचल प्रदेश विधानसभा की कल्याण समिति की बैठक में कल्याणकारी योजनाओं पर की गई चर्चा एएम नाथ। मंडी, 14 जून।  मंडी जिला के अध्ययन प्रवास पर पहुंची हिमाचल प्रदेश विधानसभा की कल्याण समिति की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

1 वोट से हारा : ईनाम में मिले 11 लाख 11 हजार रुपये की नकदी, एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी और डेढ़ कनाल जमीन तोहफे में

नाढोड़ी। हरियाणा के फतेहाबाद जिले के गांव नाढोड़ी के ग्रामीणों ने मात्र एक वोट से चुनाव हारने वाले प्रत्याशी सुंदर कुमार का सम्मान बढ़ाते हुए ग्रामीणों ने उन्हें 11 लाख 11 हजार रुपये की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बद्दी- बरोटीवाला मार्ग पर उद्योग विभाग के सामने भरा पानी : जब तक पानी बंद नहीं होगा तब तक नहीं रिपेयर होगा मार्ग

बद्दी, 8 अप्रैल (तारा) : बद्दी –बरोटीवाला सड़क पर उद्योग विभाग के कार्यालय के समीप अभी भी गांव का पानी आना नहीं रूका है। जब तक गांव से आने वाला पानी बंद नहीं हुआ...
Translate »
error: Content is protected !!