जनवादी स्त्री सभा ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को किसान अंदोलन को समर्पित करते हुए रोष धरना दिया और पुतला फूंका

by

गढ़शंकर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस जनवादी स्त्री सभा दुारा किसान अंदोलन को समर्पित करते हुए कृषि कानूनों के रद्द करने की मांग को लेकर  स्थानीय रिलांयस माल के समक्ष रोष धरना दिया और केंद्र सरकार पुतला फूंका। इस रोष धरने की प्रधानगी बगवाई की पूर्व सरपंच बीबी गुरबख्श कौर, नवनीत कौर सहोता, कमलजीत कौर व हरमेश कौर ने की।
रोष धरने को संबोधित करते हुए जनवादी स्त्री सभा की प्रदेशिक उपाध्यक्ष बीबी सुभाष चौधरी, हरविंदर कौर, तलविंदर कौर, परमजीत कौर मट्टू ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के बारे में जानकारी देते हुए अपील की कि दिल्ली के बार्डरों पर महिलाए ज्यादा से ज्यादा पहुंचे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को तीनो कृषि कानूनों को तुरंत रद्द करने और एमएसपी को कानूनी गरंटी का रूप दिया जाए। उन्होंने कहा कि जव तक संघर्ष चलेगा तव तक महिलाए भारी संख्यां में शामिल होती रहेगी। पंचायत समिति सदस्य सुरिंद्र कौर चंूबर व नवनीत कौर सहोता ने सभी का धन्यावाद किया। इस समय जसविंदर कौर बोड़ा, रेशम कौर, रछपाल कौर, अंजू, जसविंदर कौर कितनां, शरनजीत कौर फतहपुर खुर्द, निरंजन कौर गढ़शंकर, कशमीर कौर, राणो लहिरा, प्यारो साधोवाल के ईलावा कुल हिंद किसान सभा के नेता गुरनेक सिंह भज्जल, हरभजन सिंह अटवाल, हरभजन सिंह भज्जल भी मौजूद थे। सुरजीत कौर बांसल, जस्सी बांसल गोगो ने चाय पानी की सेवा  की और कशमीर कौर लहिरा ने लड्डू वितरित किए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अज्ञात मोटरसाईकल कंडी नहर के निकट झाडिय़ों से बरामद

गढ़शंकर। गांव चक्क रौतां के निकट कंडी नहर के पास अज्ञात मोटरसाईकल पुलिस ने बरामद कर जांच शुरू कर दी है। कंडी नहर के निकट सप्लैंडर प्लस मोटरसाईकल झाडिय़ों में पड़ा था जो कई...
article-image
पंजाब

संजीव अरोड़ा ने वज़ीराबाद, मंडी गोबिंदगढ़ में कारगिल के दक्षिण एशिया के सबसे बड़े पशु आहार निर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया

चंडीगढ़ :  औद्योगिक विकास और निवेश सुविधा के प्रति पंजाब सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, उद्योग एवं वाणिज्य, निवेश प्रोत्साहन, ऊर्जा एवं स्थानीय निकाय मंत्री श्री संजीव अरोड़ा ने आज इंडस्ट्रियल पार्क,...
article-image
पंजाब

एक के बाद एक 5 लाेगाें काे रौंदा , 2 की टांगें टूट गई, 3 गंभीर रूप से घायल- नशे में धुत फॉर्च्यूनर चालक ने सड़क पर मचाई तबाही

नाभा   : पंजाब में सड़क हादसे दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं। ऐसा ही एक हादसा नाभा भवानीगढ़ ओवर ब्रिज पर हुआ, जहां जहां नशे में धुत फॉर्च्यूनर ड्राइवर ने एक के बाद एक मोटरसाइकिलों...
article-image
पंजाब , हरियाणा

Triple Murder : बर्थडे पार्टी के दौरान चली अंधाधुंध गोलियां; गैंगवार का शक

पंचकूला : हरियाणा के पंचकूला में एक बर्थडे पार्टी के दौरान अंधाधुंध फायरिंग की घटना ने सनसनी मचा दी। देर रात करीब 2 बजे पिंजौर के होटल सल्तनत में हुई इस फायरिंग में तीन...
Translate »
error: Content is protected !!