जनसेवा क्या होती है जयराम इसका जीता जागता उदाहरण

by

जयराम ठाकुर ने इतना सफर अपने किसी चुनाव में वोट मांगने के लिए पैदल नहीं किया

एएम नाथ। मंडी :  जनसेवा क्या होती है जयराम इसका जीता जागता उदाहरण बन चुके हैं। पिछले तीन दिन में ये शख्स करीब 100 किलोमीटर का सफर पैदल कर चुके हैं और करीब 15 पंचायतों में घूमकर लोगों का दुःख दर्द बांट चुके हैं और यह क्रम जारी है।

कुकलाह से बाड़ा, कान्ढा, शरण, मुहराग, बगस्याड, थुनाग, लम्बा थाचा व अन्य गाँव दर गाँव तबाही का जायज़ा लेने निकले जयराम ठाकुर ने इतना सफर अपने किसी चुनाव में वोट मांगने के लिए पैदल नहीं किया।

अगर उनका पहला चुनाव याद होगा तब वे गाँव दर गाँव ऐसे ही गए थे। मगर तब गाड़ी की सुविधा उपलब्ध थी। इस बार परिस्थितियां अलग हैं।

उनकी जगह कोई और होता तो पहले ही दिन से अख़बारों में ब्यान दागना शुरू कर देता के ये नहीं हुआ, वो नहीं हुआ।

मगर जयराम ने बाढ़ आने की अगली अल सुबह ही हालात का जायज़ा लने का काम शुरू कर दिया।

तुरंत केंद्र से मदद मांगी गई और सेना के दो हेलीकाप्टर मंडी पहुंचे जो अब तक मदद में जुटे हैं। जयराम ठाकुर जानते हैं के जो तबाही हुई है उसकी भरपाई बरसों नहीं हो सकेगी।

मगर उनके दिल में अपनी जनता के लिए जो प्यार है वैसा भी हमने किसी और नेता के दिल में नहीं देखा।

खुदा न करे कि किसी के क्षेत्र में ऐसा हो और तब उन्हें परखा जाए लेकिन बिना खाये पिए, बस लोगों से मिलना, उनकी चिंता करना, उनका दुःख सुनना यह बड़ी बात है।

इसके लिए एक विशेष जूनून चाहिए जो जयराम में साफ़ दिखता है। बाकी कहने को बड़ा कुछ है जिसके लिए शब्द सीमा छोटी पड़ जाती है।

इस संकट के समय में किसी की आलोचना भी सही नहीं। मगर इतना जरूर लिखेंगे के जयराम जी आपने एक नज़ीर पेश की है। काश बाकि लोग इससे कुछ सीखें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल पर सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का स्वागत किया

एएम नाथ। शिमला  : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां होटल वाइल्ड फ्लावर हाल के संबंध में हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के निर्णय को बरकरार रखने के सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत...
article-image
पंजाब

पुरानी पैंशन बहाली हेतु विधायक जय किशन रौड़ी को सौंपा ज्ञापन

गढ़शंकर  :  पुरानी पैंशन प्राप्ति फ्रंट पंजाब की तरफ से पुरानी पैंशन की बहाली को लेकर गढ़शंकर से हलका विधायक जय किशन रौड़ी को मांगपत्र सौंपा। यह ज्ञापन प्रदेश भर में मंत्रियों एवं विधायकों...
article-image
पंजाब

कांग्रेस के दफ्तर के बाहर अकाली दल ने फूंका पुतला….कांग्रेस प्रधान ने तोड़फोड़ के आरोप लगाए

चंडीगढ़ : कांग्रेस दफ्तर के बाहर शिरोमणि अकाली दल के कार्यकर्ताओं की तरफ से प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के पुतले फूंके गए। अकाली नेता सरबजीत झिज्जर ने कहा कि कांग्रेस विधायक...
article-image
पंजाब

बिजली बोर्ड की तैयारी जीरो पहली ही बारिश बर्फबारी में सैकड़ो गांव अंधेरे में डूबे

कुंभकर्णी नींद में सोई कांग्रेस सरकार, जनता बेहाल एएम नाथ। चम्बा : जिला चंबा में लंबे इंतजार के बाद बारिश बर्फबारी से पेश आई समस्या के लिए कांग्रेस सरकार ने कोई तैयारी नहीं की...
Translate »
error: Content is protected !!