जनहित और अंत्योदय की भावना से प्रेरित है केंद्रीय बजट : मुख्यमंत्री सैनी

by

केंद्रीय बजट विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला ऐतिहासिक दस्तावेज : CM नायब सिंह सैनी
हरियाणा के लिए बजट उत्साहजनक, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए द्वार

औद्योगिक, इंफ्रास्ट्रक्चर और एमएसएमई सेक्टर को मिलेगा नया विस्तार : नायब सिंह सैनी

किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम है डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा संसद में पेश किए गए आम बजट को विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करने वाला एक दूरदर्शी और ऐतिहासिक दस्तावेज बताते हुए कहा कि यह बजट सही मायनों में जनहित और अंत्योदय की भावना को समर्पित है। उन्होने कहा कि इस समावेशी बजट से हरियाणा में औद्योगिक, इन्फ्रास्ट्रक्चर, एमएसएमई, बायो फार्मा, स्वास्थ्य, ग्रामीण उद्योग, कृषि एवं खेल क्षेत्र को और गति मिलेगी।
मुख्यमंत्री आज पंचकूला में केंद्रीय बजट के संबंध में पत्रकारों द्वारा पूछे गए प्रश्नों पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे। इससे पूर्व उन्होने स्क्रीन के माध्यम से केंद्रीय बजट का लाइव प्रसारण भी देखा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बजट सबका साथ, सबका विकास की भावना को चरितार्थ करता है। उन्होंने कहा कि इस जनकल्याणकारी बजट के लिए वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ। उन्होने कहा कि रफ्तार, क्षमता और सबका साथ इस बजट के 3 मुख्य विजन हैं। रफ्तार का अर्थ है-प्रॉडक्टिविटी बढ़ाकर आर्थिक विकास की गति को तेज करना, क्षमता -लोगों की काबिलियत को निखारना ताकि वे देश की तरक्की में भागीदार बनें और सबका साथ- हर परिवार और क्षेत्र के पास कमाई के पर्याप्त संसाधन और मौके हों।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत की दिशा में मील का पत्थर है। भारत ने खुद की मैन्युफैक्चरिंग और ऊर्जा सुरक्षा बढ़ाई है, जिससे विदेशों से सामान मंगाने की निर्भरता कम हुई है। पिछले 12 सालों में भारत की अर्थव्यवस्था स्थिर रही है और बजट का तीन आयामी दृष्टिकोण-आर्थिक विकास, आकांक्षाओं की पूर्ति और सबका साथ समाज के हर वर्ग को सशक्त बनाएगा। उन्होने कहा कि वैश्विक उथल-पुथल के बीच भारत का 7 प्रतिशत की विकास दर हासिल करना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व का प्रमाण है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वित्त वर्ष 2027 के लिए 12.2 लाख करोड़ रुपये का ऐतिहासिक पूंजीगत व्यय और सिटी इकोनॉमिक रीजन का विकास हरियाणा जैसे औद्योगिक और इंफ्रास्ट्रक्चर-केंद्रित राज्य की प्रगति को नई उड़ान देगा। इसके साथ ही बजट में एमएसएमई क्षेत्र के लिए 10 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान हरियाणा जैसे औद्योगिक राज्य के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। इससे फरीदाबाद, गुरुग्राम और पानीपत जैसे औद्योगिक केंद्रों में नई जान आएगी और युवाओं के लिए रोजगार के व्यापक अवसर बनेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सर्वसमावेशी बजट किसान, युवा, महिला और गरीब सहित 140 करोड़ देशवासियों की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला है। हरियाणा के लिए बजट को विशेष रूप से उत्साहजनक बताते हुए उन्होने कहा कि खेलो इंडिया मिशन पर जोर हमारे खिलाड़ियों को और प्रोत्साहित करेगा, जबकि 15 पुरातात्विक स्थलों के विकास से हरियाणा की ऐतिहासिक धरोहरों जैसे कि राखीगढ़ी को वैश्विक पहचान मिलेगी। साथ ही, एआई और क्वांटम मिशन में निवेश गुरुग्राम को ग्लोबल टेक-हब के रूप में और मजबूती देगा। मैन्युफैक्चरिंग और एमएसएमई पर फोकस प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खोलेगा।
कृषि क्षेत्र का उल्लेख करते हुए नायब सिंह सैनी ने कहा कि बजट में कृषि क्षेत्र के लिए आवंटन बढ़ाकर और डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन पर जोर देकर केंद्र सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। हरियाणा के लवणीय और जलभराव वाली भूमि के सुधार के लिए केंद्रीय सहायता का प्रावधान हमारे राज्य के किसानों के लिए वरदान साबित होगा। उन्होने कहा कि स्टार्टअप्स के लिए ‘फंड ऑफ फंड्स’ और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हब की स्थापना के प्रस्तावों से हरियाणा के युवाओं को नए अवसर मिलेंगे। विशेष रूप से गुरुग्राम और पंचकूला जैसे शहरों में आईटी और एआई सेक्टर को नई गति मिलेगी। इसी प्रकार राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में लॉजिस्टिक्स हब के विकास और बुनियादी ढांचे के लिए पूंजीगत व्यय में वृद्धि से हरियाणा में निवेश के नए द्वार खुलेंगे और रोजगार के अवसर पैदा होंगे। महिलाओं के कौशल विकास और लखपति दीदी जैसी योजनाओं के विस्तार से हरियाणा की मातृशक्ति आर्थिक रूप से और अधिक स्वावलंबी बनेगी।
उन्होने कहा कि यह बजट भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में एक निर्णायक कदम है। हरियाणा सरकार इस बजट के प्रावधानों को धरातल पर उतारने और अपने राज्य के प्रत्येक नागरिक तक इसका लाभ पहुँचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होने कहा कि बजट में देश में बड़े टैक्सटाईल पार्क बनाने तथा 7 हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनाने का प्रावधान किया गया है। साथ ही 5 लाख से ज्यादा आबादी वाले टियर-2 और टियर-3 शहरों के विकास के लिए 11.4 लाख करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। इसके अलावा, वन डिस्टिक्ट -वन प्रोडक्ट को भी बढ़ावा दिया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट में रक्षा क्षेत्र में बेसिक कस्टम ड्यूटी में छूट, कैंसर रोगियों के लिए 17 दवाएं, 7 दुर्लभ बीमारियों की दवा, कैंसर, शुगर की दवाएं, गंभीर रोगों की दवाएं, सोलर एनर्जी से जुड़ी वस्तुएं, विदेश यात्रा, ईवी बैटरी, जूते, चमड़े के सामान, चमड़े के उत्पाद, जूता, बैग आदि, माइक्रोवेव ओवन, बायोगैस मिक्स्ड सीएनजी, कपड़ा, मोबाइल बैटरी सस्ते होंगे। वंही निजी आयात पर शुल्क से छूट मिलेगी।
इस मौके पर हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, जिला अध्यक्ष अजय मितल, हरियाणा शिवालिक विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश देवीनगर, प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, पूर्व मेयर कुलभूषण गोयल, मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण अत्रे सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
इससे पहले मुख्यमंत्री ने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी के प्रकटोत्सव पर श्री गुरु रविदास भवन सेक्टर-15 पहुंचकर गुरु रविदास मंदिर में माथा टेक आर्शीवाद लिया और प्रदेशवासियों की सुख एवं समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर श्री गुरु रविदास सभा पंचकूला ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

होशियारपुर में शहीद उधम सिंह के नाम पर बनेगा मेडिकल कॉलेज : कपूरथला और होशियारपुर का दौरा कर मेडिकल कॉलेजों वाले स्थानों का निरीक्षण किया :

कपूरथला/होशियारपुर, 27 नवंबर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज राज्य को दुनिया भर में ‘चिकित्सा शिक्षा’ के केंद्र के रूप में उभारने के लिए अपनी सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराया। कपूरथला में...
article-image
पंजाब

Voters approved the work of

Hoshiarpur/July 14 /Daljeet Ajnoha : Voters in Jalandhar West by-election have approved the work of Punjab Government led by Chief Minister Bhagwant Mann. This was disclosed by Cabinet Minister Bram Shankar Jimpa while celebrating...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डाॅ अमित कुमार शर्मा ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर अधिकारियों कर्मचारियों को शपथ दिलाई

ऊना – कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य पर आज मिनी सचिवालय ऊना के परिसर में अधिकारियों व कर्मचारियों को अतिरिक्त उपायुक्त डाॅ अमित कुमार शर्मा द्वारा शपथ दिलाई गई। इस मौके पर समस्त अधिकारियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गीत- संगीत के माध्यम से कलाकारों ने लोगों को किया जागरूक : बताई सरकार की विभिन्न योजनाएं

एएम नाथ। चंबा, 08 फरवरी :   सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के साथ  सम्बद्ध लोकनाट्य  के कलाकारों द्वारा आज सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जिला के  पांचों विधानसभा...
Translate »
error: Content is protected !!