जब तक लोग जागरूक नहीं होने तब तक जल सरंक्षण की कल्पना नहीं की जा सकती : जिला में जल संरक्षण के दृष्टिगत आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम

by

ऊना – आईआईसीटी संस्थान ऊना में उप निदेशक नेहरू युवा केंद्र ऊना डॉ लाल सिंह की अध्यक्षता में जल शक्ति अभियान आयोजित किया गया। अभियान में उन्होंने युवा प्रतिनिधियों से आसपास के जल स्रोतों का सही रखरखाव करने का आहवान किया। उन्होंने बताया कि पृथ्वी पर चार प्रतिशत जल पीने के योग्य है। उन्होंने कहा कि भविष्य में जल संकट कि समस्या को देखते हुए जल शक्ति मंत्रालय द्वारा नेशनल वाटर मिशन के तहत जल शक्ति अभियान संचालित किए जा रहे हैं। डाॅ लाल सिंह ने बताया कि नेहरू युवा केंद्र संगठन की जिला इकाईयों के द्वारा युवा संस्थाओं तथा युवा वोलंटियरस को जागरूक करने के साथ-साथ जल का सही भंडारण सुनिश्चित करने के लिए बचनबद्ध करना है। उन्होंने कहा की वर्ष 2023 में जल शक्ति अभियान के अंतर्गत जिला में मई माह तक अनेकों गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
जल शक्ति विभाग से खंड समन्वयक अंबेदीका द्वारा जल शक्ति विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे युवाओं को जागरूक किया गया। उन्होंने कहा की जब तक लोग जागरूक नहीं होने तब तक जल सरंक्षण की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने बताया कि जल शक्ति विभाग द्वारा प्रत्येक पंचायत स्तर पर जल समिति बनाई गई है ताकि लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जा सके। आईआईसीटी नाईलेट्स संस्थान के निदेशक बिंदु महाजन द्वारा प्रतिभागियों से अनुरोध किया गया कि वह विभाग की योजनाओं का लाभ उठाएं।
इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी विजय भारद्वाज, नेहरू युवा केंद्र ऊना के स्वयंसेवी रजत, आरती, ऋषभ अन्य लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कौन होगा कांग्रेस का राज्यसभा के लिए उम्मीदवार : सीएम सुक्खू बोले- कल नामांकन के साथ चलेगा पता

एएम नाथ । शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा की एकमात्र सीट के लिए कांग्रेस उम्मीदवार के नाम की घोषणा नामांकन दाखिल करने के समय कल यानी...
हिमाचल प्रदेश

सामुदायिक रसोई खोलने पर एक हफ्ते में एसडीएम दें रिपोर्टः एडीसी डॉ. अमित कुमार शर्मा

विभिन्न विभागों के साथ बैठक में बोले अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ऊना, 17 फरवरीः बेघर व्यक्तियों के लिए जिला ऊना में सामुदायिक रसोई खोलने के लिए उपयुक्त स्थान के चयन पर अतिरिक्त...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जमकर मचाया उत्पात – एक लड़की घायल… पर्यटक ने कार में खरोंच लगने पर निकाली तलवार, कार का शीशा तोड़ा

ऋषिकेश :   चंद्रभागा पुल के समीप एक पर्यटक ने तलवार लहराकर जमकर उत्पात मचाया। तलवार की चपेट में आने से एक लड़की घायल हो गई। पुलिस का कहना है कि सिख यात्री की धर...
हिमाचल प्रदेश

वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट की तिथि में बदलाव : 19 अक्टूबर को होंगे ड्राइविंग टेस्ट जबकि 18 अक्टूबर को होंगी वाहनों की पासिंग

देहरा/ तलवाड़ा (राकेश शर्मा ) आरएलए देहरा के तहत वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट की तिथि में बदलाव किया गया है। एसडीएम देहरा शिल्पी बेक्टा ने जानकारी देते हुए बताया कि आरएलए देहरा...
Translate »
error: Content is protected !!