जब तक सरकार विधायक के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लेती और विधायक माफी नहीं मांगते, तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा : मिनिस्ट्रियल स्टाफ यूनियन

by

रोपड़  :  पिछले दिनों रोपड़ में आप विधायक दिनेश चड्ढा की तरफ से सरकारी कर्मचारियों से किए गए बुरे बर्ताव के विरोध में डीसी और एसडीएम दफ्तरों में आज  हड़ताल की गई  । पहले इस मामले में तहसील कर्मचारियों ने कलम छोड़ हड़ताल का ऐलान किया था, अब इस प्रदर्शन में डीसी ऑफिस से लेकर एसडीएम ऑफिस तक के कर्मचारियों ने भी काम बंद कर दिया। सरकारी कर्मचारी इस बात पर अड़ गए हैं कि जब तक सरकार विधायक के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लेती और विधायक माफी नहीं मांगते, तब तक उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।  विधायक ने कर्मचारियों को जलील किया है, जिसके लिए उन्हें माफी मांगनी ही पड़ेगी। उन्होंने कहा कि 26 जुलाई को भी सभी डीसी दफ्तरों से लेकर तहसीलों तक में कलम छोड़ हड़ताल रहेगी। 26 जुलाई को सभी कर्मचारी रोपड़ में इकट्ठा होंगे और सरकार व विधायक के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।

मिनिस्ट्रियल स्टाफ यूनियन पंजाब के प्रधान तेजिंदर सिंह नंगल :  सत्ताधारी दल के विधायकों और नेताओं की सरकारी दफ्तरों में दखल अंदाजी कुछ ज्यादा ही बढ़ गई है। दफ्तरों में स्टाफ को तंग और लोगों के सामने जलील किया जा रहा है। सरकारी दफ्तरों में जाकर कर्मचारियों को जलील करने की किसी को इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि विधायक ने कर्मचारियों को जलील किया है, जिसके लिए उन्हें माफी मांगनी ही पड़ेगी। उन्होंने कहा कि विधायक के बुरे व्यवहार के चलते 26 जुलाई को भी सभी डीसी दफ्तरों से लेकर तहसीलों तक में कलम छोड़ हड़ताल रहेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
Uncategorized

चंडीगढ़ में 5 पुलिस चौकी इंचार्ज इधर से उधर : 24 घंटे के अंदर अंदर अपनी नई जगह पर ड्यूटी संभालने के आदेश

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ पुलिस ने आपने पांच सब इंस्पेक्टरों का तबादला किया है। इसमें कुलदीप सिंह को डिस्ट्रिक्ट क्राइम सेल से सेक्टर 24 चौकी का इंचार्ज लगाया है। रवदीप कुमार को सेक्टर 24 से...
Uncategorized

Khám Phá w88 w88

w88 w88vn com trò chơi Sunwin là một trong đại dương hết cuộc đùa trực tuyến được yêu dấu nhất ngay hiện thời. Với card card đồ họa đẹp mắt, anh tài ít nhiều...
Uncategorized

Huyền Thoại phim

phim s Bài viết này vẫn cất cánh bổng dạt phần lớn câu chuyện and huyền thoại xoay vòng quanh soccer số 66, 1 con cái số gồm những ý nghĩa sâu sắc and...
Uncategorized

Khám phá Thế giớ

xsmn 3 xsmn 3 là một giao diện chơi game giải trí trực tuyến đang thu hút sự chú ý của nhiều player. Bài viết này sẽ đi sâu vào khám phá những khía...
Translate »
error: Content is protected !!