जमीन पर कब्जे को लेकर गांव पंडोरी बीबी में बुधवार की देर शाम दोनो पक्षों ने एक दूसरे पर चलाई गोलियां : 2 घायल

by

होशियारपुर : थाना मेहटियाना क्षेत्रांतर्गत गांव पंडोरी बीबी में बुधवार की देर शाम जमीन पर कब्जे को लेकर दोनो पक्षों ने एक दूसरे पर गोलियां चलाई गई। जिसमे गोली लगने से दोनों पक्षों का एक एक व्यक्ति घायल हो गया । दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी मुताबिक जमीन पर कब्जा छुड़ाने के लिए दर्जनों लोग ट्रैक्टर लेकर पहुंचें और जमीन को जबरदस्ती जोतने की कोशिश कर रहे पक्ष का दूसरे पक्ष ने विरोध किया तो विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान गोलियाँ चली तो गोली लगने से एक पक्ष से इंदरप्रीत सिंह तथा दूसरे पक्ष से सरपंच अमर सिंह घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने इंदरप्रीत सिंह को डीएमसी लुधियाना रेफर कर दिया।
गोली चलने की सूचना मिलते ही डीएसपी (आर) शिवदर्शन सिंह संधू व थाना मेहटियाना की एसए‌चओ इंस्पेक्टर उषा रानी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है और घायलों के होश में आने पर उनके बयानों के आधार पर पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर धार्मिक समारोह आयोजित

गढ़शंकर, 4 अगस्त: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधन के तहत बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में नए शुरू हुए शैक्षणिक सत्र 2024-25 की शुरुआत पर कॉलेज गुरुद्वारा साहिब में एक धार्मिक समारोह...
article-image
पंजाब

जेल लोक अदालत में 10 केसों का मौके पर हुआ निपटारा

होशियारपुर, 23 फरवरी: सी.जे.एम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी श्रीमती अपराजिता जोशी ने बताया कि जिला एवं सत्र न्यायधीश-कम- चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी श्रीमती अमरजोत भट्टी के नेतृत्व में जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी की...
article-image
पंजाब

हरवेल सिंह सैनी को गहरा आघात पिता जोगिंदर सिंह का निधन

गढ़शंकर : समाजसेवी तथा सोशल वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष हरवेल सिंह सैनी तथा उनके परिवार को उस वक्त गहरा आघात लगा जब उनके पिता सरदार जोगिंदर सिंह (90) पुत्र ईश्वर सिंह निवासी गांव इब्राहिमपुर...
Translate »
error: Content is protected !!