जमीनी विवाद को लेकर गोलीकांड, तीन घायल : आरोपी पुलिस हिरासत में, गोलीकांड में इस्तेमाल हुई बंदूक को भी कब्जे में लिया 

by
चुनाव आचार संहिता के बीच ठियोग के मतियाना में गोलीकांड
एएम नाथ। शिमला  :   ठियोग उपमंडल के चमरोत गांव में एक व्यक्ति ने तीन लोगों पर गोलियां चला दीं। इस घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें ठियोग अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है।
लोकसभा चुनाव को लेकर लागू आदर्श आचार संहिता के बीच शिमला जिले में ठियोग के मतियाना में गोलीकांड हुआ है। ठियोग उपमंडल के चमरोत गांव में एक व्यक्ति ने तीन लोगों पर गोलियां चला दीं। इस घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें ठियोग अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। साथ ही गोलीकांड में इस्तेमाल हुई बंदूक को कब्जे भी में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार उपमंडल ठियोग के साथ लगते मतियाना के चमरोत गांव में बुधवार सुबह जमीनी विवाद को लेकर हुई बहस इस कदर बढ़ गई कि गोलियां चल गईं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब 10:00 बजे गांव के एक परिवार में जमीनी विवाद को लेकर झगड़ा हो गया। इस दाैरान गुस्साए आरोपी ने तीन लोगों पर गोलियां चला दीं। इससे संदीप उसके पिता लाल चंद और शुभम ठाकुर गोली लगने से बुरी तरह घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों ने तीनों घायलों को सिविल अस्पताल ठियोग में एडमिट करवाया गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कनाडा चुनाव में खालिस्तान समर्थक जगमीत सिंह का हुआ बुरा हाल : जगमीत सिंह के नेतृत्व में NDP को सिर्फ 7 सीटें मिलीं

कनाडा के चुनाव में लिबरल पार्टी को जीत मिली है। भारत के लिहाज से इस चुनाव की सबसे अहम बात यह है कि New Democratic Party  को चुनाव में करारी हार मिली है। NDP...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ओपीएस से बदल गई मदन लाल और रत्न चंद की जिंदगी : अब एनपीएस से 10 गुणा ज्यादा मिलने लगी पेंशन, बुढ़ापे की चिंता हुई दूर

हमीरपुर 14 जनवरी। अपनी जवानी के अहम वर्षों को सरकारी सेवा के लिए समर्पित करने वाला कर्मचारी जब सेवानिवृत्ति की ओर अग्रसर होता है तो उसे अपने बुढ़ापे की चिंता सताने लगती है। एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर शहर के चहुमुखी विकास के लिए मिलकर करें कार्य: सुनील शर्मा बिट्टू

हमीरपुर 01 अक्तूबर। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने नगर परिषद हमीरपुर के चारों नए मनोनीत पार्षदों को बधाई देते हुए कहा कि वे शहर के चहुमुखी विकास के लिए मिलकर कार्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 15 अगस्त को जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की करेंगे अध्यक्षता

गुनूघराट-पुखरोटू पेयजल योजना तथा जल शक्ति विभाग के मंडलीय कार्यालय भवन भंजराडु का करेंगे उद्घाटन एएम नाथ। चंबा : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 15 अगस्त को चंबा के ऐतिहासिक चौगान में पूर्वाह्न 11 बजे...
Translate »
error: Content is protected !!