जमीनों रजिस्ट्रियां न होने से लोग परेशान, आम जनता और कारोबार को हो रहा भारी नुकसान: पवन दीवान

by

बैठक के दौरान हालातों पर की गई चर्चा

लुधियाना, 12 मई: जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना शहरी के पूर्व अध्यक्ष और पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पवन दीवान ने एनओसी और अन्य कारणों का हवाला देकर जमीनों की रजिस्ट्रियां न होने से लोगों को हो रही भारी परेशानी पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि इसके कारण आम लोगों और कारोबारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस संबंध में स्थानीय सराभा नगर में एक बैठक आयोजित की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए, दीवान ने कहा कि आमतौर पर लोग घरेलू और कारोबारी जरूरतों को पूरा करने के लिए अपनी जमीन बेचना सबसे आसान तरीका समझते हैं। लेकिन सरकार की नीतियों के कारण लोग अपनी जरूरतें पूरी नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी दावों के बावजूद हालातों में कोई सुधार नहीं आया है।

दीवान ने खुलासा किया कि उन्हें कई लोगों के संदेश मिल रहे हैं, जिन्हें पैसों की जरूरत है, लेकिन वे अपनी जमीन नहीं बेच पा रहे। उन्होंने जोर देते हुए, कहा कि लोगों ने जमीन इसलिए खरीदी थी ताकि जरूरत पड़ने पर उसे बेचा जा सके, लेकिन मौजूदा सरकार ने लोगों की समस्याओं को और बढ़ा दिया है। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि कई लोगों द्वारा आत्महत्या करने की खबरें भी सामने आई हैं।

दीवान ने कहा कि सरकार की नीतियों से समाज का हर वर्ग दुखी है। उन्होंने कहा कि लोग 2027 के विधानसभा चुनावों का इंतजार कर रहे हैं, ताकि आम आदमी पार्टी को सत्ता से बाहर किया जा सके। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनावों के लिए डटकर तैयार रहने का आह्वान किया।

बैठक के दौरान अन्य के अलावा, इंदरजीत कपूर, कुलबीर सिंह नीटा, बृजमोहन कालिया, धर्मिंदर वर्मा, रोहित पाहवा, जसविंदर सिंह ओसाहन, सुनील सहगल, बलजीत आहूजा, हरभगत गरेवाल, अश्वनी जैन, अजय गुप्ता, हेमंत महाजन, हैप्पी कपूर, सतीश गर्ग, वरुण शर्मा, सोनू छीबा और रोहित चुघ भी मौजूद

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

3 से 6 वर्ष के बच्चे दोबारा आंगनवाड़ी सैंटरों में भेजे जाएं : वर्करों व हैल्परों की खाली पोस्टें तुरंत भरी जाएं

गढ़शंकर। आंगनवाड़ी मुलाजिम यूनियन ब्लाक गढ़शंकर की ओर से प्रधान पालो की अगुवाई में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम के कार्यलय में न होने पर सुपेरिंटेंडेंट कमलेश देवी को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस का किला ध्वस्त : 58,691 वोटों से आप के सुशील रिंकू ने कांग्रेस प्रत्याशी कर्मजीत कौर चौधरी को हराया, शिरोमणी अकाली दल बसपा रहे थर्ड तो भाजपा चौथे नंबर पर

जालंधर : आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस का किला ध्वस्त करते जालंधर लोकसभा सीट पर जबरदस्त जीत दर्ज की है। उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुशील रिंकू ने कांग्रेस उम्मीदवार कर्मजीत कौर...
article-image
पंजाब , समाचार

आप सरकार का पहला बजट कार्पोरेट हितैषी : सांझा फ्रंट

‘मुहल्ला क्लीनिक खोलने की स्कीम मात्र सरकारी धन की बर्बादी’ चंडीगढ़ : पंजाब यू.टी. मुलाजिम तथा पैंशन संयुक्त फ्रंट ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा पेश किए गए बजट को नकारते हुए कहा...
article-image
पंजाब

स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन-2026 – 19 जुलाई को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर  होंगे आयोजित: आशिका जैन

होशियारपुर, 18 जुलाई: डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला निर्वाचन अधिकारी आशिका जैन ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पंजाब के निर्देशों के अनुसार स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन-2026 के तहत गणना फार्म एकत्र एवं उनके डिजिटलीकरण के कार्य में...
Translate »
error: Content is protected !!