जय राम सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने अपनी चार्जशीट की पेश: नेता प्रतिपक्ष अग्निहोत्री ने कहा कि देवभूमि में पहली बार नौकरियां बेची गई

by

शिमला : जय राम सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने अपनी चार्जशीट पेश कर दी है, जिसमें कहा गया है कि भाजपा सरकार के 5 साल के कार्यकाल में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है। चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय से लेकर सभी मंत्रियों के दफ्तर भ्रष्टाचार में संलिप्त है। CM के करीबियों ने जमकर भ्रष्टाचार किया। राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने पर कमीशन ऑफ इन्क्वायरी बिठाई जाएगी।
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि देवभूमि में पहली बार नौकरियां बेची गई हैं। इतिहास में जय राम ठाकुर को नौकरियां बेचने वाले CM के तौर पर याद किया जाएगा। इसके लिए 6 से 8 लाख का लेनदेन हुआ है। पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर बेचने में पुलिस मुख्यालय से लेकर सचिवालय तक के अफसर शामिल रहे और जयराम सरकार ने सभी को क्लीन चिट दे दी। उन्होंने कहा कि जल शक्ति विभाग में पाइप खरीद में करोड़ों का घोटाला हुआ है। 500 करोड़ रुपए रैलियों पर ख़र्च किए गए। 18-18 करोड़ के कई जगह टेंट लगाए गए। कांग्रेस सरकार बनने के बाद जांच कर इसके बिल भाजपा को भेजे जाएंगे। उन्होंने कहा कि आज तक 50-60 सालों में जितना कर्ज लिया गया है, उतना अकेले जय राम ने लिया है। जय राम ने केवल हेलिकॉप्टर खरीदा है। शराब के ठेके नीलाम नहीं करने से राज्य को 2000 करोड़ का नुकसान हुआ है। भ्रष्टाचार करने वाले सब जेल में जाएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सोलन में महिला सहित दो चिट्टे समेत गिरफ्तार, पुलिस ने कार भी की जब्त

एसआईयू टीम की बड़ी कार्रवाई, 12.43 ग्राम हेरोइन के साथ युवक-युवती दबोचे एएम नाथ । सोलन :  जिला सोलन पुलिस की एसआईयू टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी का प्राथमिक स्कूलों के मुख्याध्यापकों से आह्वान – बच्चों को जेएनवी में प्रवेश के लिए करें प्रेरित

रोहित भदसाली। । ऊना, 9 अगस्त. जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) पेखूबेला में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए 16 सितम्बर तक आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अथवा उनके अभिभावक एनवीएस की वेबसाइट डब्ल्यू...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बधानी और चंबोह में लोक कलाकारों ने दिया नशा निवारण का संदेश : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने आयोजित किए जागरुकता कार्यक्रम

भोरंज 04 जनवरी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सौजन्य से वीरवार को भोरंज उपमंडल की ग्राम पंचायत बधानी और ग्राम पंचायत चंबोह में नशा निवारण पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों...
Translate »
error: Content is protected !!