जय हिंद सभा’ सभी वीर सपूतों को समर्पित : कुलदीप सिंह पठानिया

by

‘सन् 1962, 1965, 1971, कारगिल तथा ऑपरेशन सिंदूर के प्रतिभागी हिमाचल प्रदेश के वीर सैनिकों को सम्मानित किया

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष, आदरणीय श्री कुलदीप सिंह पठानिया जी ने पीटरहॉफ, शिमला में आयोजित ‘जय हिंद सभा’ में भाग लिया और भारतीय सेना के अदम्य शौर्य, पराक्रम एवं बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित की।


इस अवसर पर श्री पठानिया जी ने कहा कि यह आयोजन उन सभी वीर सपूतों को समर्पित है जिन्होंने राष्ट्र की रक्षा हेतु अपना सर्वस्व न्योछावर कर भारत माता की आन, बान और शान को अक्षुण्ण रखा।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ‘जय हिंद सभा’ में सन् 1962, 1965, 1971, कारगिल तथा ऑपरेशन सिंदूर के प्रतिभागी हिमाचल प्रदेश के वीर सैनिकों को सम्मानित किया तथा अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गॉंधी ने अपने साहसी और दूरदर्शी नेतृत्व से भारतीय सेना में अद्वितीय जोश व ऊर्जा का संचार किया, जिसके परिणामस्वरूप भारत ने पाकिस्तान को विभाजित कर शिमला समझौते पर हस्ताक्षर करने को बाध्य किया।


विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद कांग्रेस नेता राहुल गॉंधी आतंकवाद के ख़िलाफ़ केंद्र को बिना शर्त समर्थन देने के लिए सबसे पहले आगे आए। हिमाचल के लोग और सरकार सदैव सशस्त्र बलों के साथ खड़े हैं।


इस सभा में राज्यसभा सांसद अजय माकन, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, PCC अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, प्रदेश कांग्रेस सह-प्रभारी विदित चौधरी तथा चेतन चौहान, मंत्रिमंडल के सदस्य, विधायकगण एवं प्रदेश भर से आए गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर लोगों की समस्याओं का निपटारा करने को कहा, ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को विशेष प्राथमिकता दी जाए

चम्बा : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए यह अनिवार्य है कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को विशेष प्राथमिकता दी जाए। इस उद्देश्य की पूर्ति के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार ने ड्रग तस्करों के प्रति ‘अनावश्यक ढील’ दिखाई..जिसके परिणामस्वरूप ओवरडोज के कारण 66 मौतें हुई

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में विपक्ष के नेता जय राम ठाकुर ने शुक्रवार को राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने और बढ़ते नशे के खतरे को रोकने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ड्राइवर-कंडक्टर चिट्टे का इंजेक्शन लगाते गए पकड़े : निजी बस के ड्राइवर और कंडक्टर की वीडियो आई सामने

कुल्लू : हिमाचल प्रदेश में चिट्टे(हेरोइन) के सेवन के वीडियो लगातार सामने आ रहे हैं. वहीं, ड्रग तस्करों की पिटाई भी लोग कर रहे हैं. अब ताजा मामले में एक निजी बस के ड्राइवर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

39,485.017 बल्क लीटर शराब व मादक पेय ऊला जिले में 6 महीने में जब्त : नकली शराब की बिक्री और अवैध तस्करी रोकने को संगठित रणनीति के साथ संयुक्त कार्यवाही करें एजेंसियां – DC जतिन लाल

आबकारी अधिनियम और एनडीपीएस अधिनियम के प्रभावी कार्यान्वयन को लेकर जिला-स्तरीय समन्वय समिति की बैठक रोहित भदसाली। ऊना, 5 नवंबर. उपायुक्त जतिन लाल ने ऊना जिले में नकली शराब की बिक्री और मादक पदार्थों...
Translate »
error: Content is protected !!