जयराम के भ्रष्टाचार के अंत के बाद सत्ता परिवर्तन हुआ और लोगों ने कांग्रेस की सरकार बनाई : मुख्यमंत्री सुक्खू

by

घुमारवीं  :  मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सत्ता में रहते हुए पांच साल खर्राटे मारकर सोते रहे और आम जनता का पैसा लुटाते रहे। उनके कार्यकाल में पेपर तक बिकते रहे, प्रदेश में भ्रष्टाचार बढ़ता गया। प्रदेश के लोगों के हितों की रक्षा करने के बजाय जमकर खिलवाड़ किया। जिसका जवाब प्रदेश की जनता ने विधानसभा चुनाव में दिया। यह बात मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने घुमारवीं के बद्धाघाट में आयोजित जनसभा में कही।

                       सीएम ने कहा कि जयराम के भ्रष्टाचार के अंत के बाद सत्ता परिवर्तन हुआ और लोगों ने कांग्रेस की सरकार बनाई। सरकार बनने के बाद जब आम परिवार से निकला हुआ व्यक्ति प्रदेश का मुख्यामंत्री बनता है तो उसके दिल में आम जनता का दर्द और सेवा का भाव होता है। जब भाजपा की सरकार थी तब आमजन को अपने कार्य करवाने के लिए अधिकारियों के पीछे दौड़ना पड़ता था। लेकिन आज अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि जनता के कार्य प्राथमिकता के तौर पर होने चाहिए। सुक्खू ने कहा कि हम सत्ता में सत्ता सुख के लिए नहीं बल्कि आम जनता के सेवा करने के लिए आए हैं। व्यवस्था परिवर्तन के लिए आए हैं। ऐसी व्यवस्था जिसमें किसान के हाथ पैसा हो, महिलाएं आत्मनिर्भर बने, युवा सशक्त हो और आमजन सुखी हो। इस प्रकार का कार्य करने का काम प्रदेश सरकार कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

7 पंचायतों में 7 पदों के लिए उपचुनाव की अधिसूचना जारी

हमीरपुर 30 जनवरी। जिला की 7 ग्राम पंचायतों में रिक्त हुए पंचायत सदस्यों के कुल 7 पदों के लिए उपचुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) हेमराज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश को विकास की बुलंदी तक पहुंचाने में जन-जन का योगदान: मुख्यमंत्री

ऊना। मुख्यमंत्री ने जय राम ठाकुर ने ‘प्रगतिशील हिमाचलः स्थापना के 75 वर्ष’ कार्यक्रमों की कड़ी में आज ऊना जिले के गगरेट में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने इन 75...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टीसीपी के दायरे में नहीं होगा ग्रामीण क्षेत्र : आशीष बुटेल

एएम नाथ । पालमपुर, 26 अगस्त :- मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने कहा है कि गांव का शहरीकरण नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 20 अगस्त 24 को पालमपुर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

न्यू ईरा स्कूल की छात्राओं को दी मासिक धर्म स्वच्छता की जानकारी

हमीरपुर 11 जनवरी। मासिक धर्म से संबंधित विभिन्न भ्रांतियों को दूर करने तथा मासिक धर्म के दौरान बरती जाने वाली विभिन्न सावधानियों के प्रति किशोरियों को जागरुक करने के लिए महिला एवं बाल विकास...
Translate »
error: Content is protected !!